अचानक गोवा पहुंचे राहुल गांधी, साथ लाए खास मेहमान, जानिए कौन है वो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बुधवार को प्राइवेट विजिट पर गोवा पहुंचे हैं। गोवा से राहुल गांधी को जो तस्वीर सामने आई है उसमे देखा जा सकता है कि राहुल गांधी के हाथ में एक पपी यानि कुत्ते का बच्चा है। यह पपी जैक रसल टेरियर ब्रीड का है। यह साइज में छोटा होता है लेकिन इसे काफी बुद्धिमान नस्ल माना जाता है, जिसकी सूंघने की क्षमता बहुत अधिका होती है।
राहुल गांधी बुधवार को गोवा पहुंचे थे और गुरुवार को वह दो पालतू कुत्तों के साथ वापस आए हैं। हालांकि एक यात्री के साथ एक ही पालतू को विमान में लाने की इजाजत होती है, लिहाजा राहुल एक पालतू के साथ वापस लौटे हैं।

गोवा में पालतू कुत्तों की ब्रीडिंग कराने वाले दंपति शरवानी और स्टेनले ने बताया कि जब वह पहली बार राहुल गांधी से मिले तो उन्हें काफी अच्छा लगा। उन्हें राहुल गांधी के ऑफिस की ओर से फोन आया था और जैक रसेल टेरियर के बारे में पूछताछ की गई थी। जिसे हमने उन्हें मुहैया कराया।
गुरुवार को राहुल गांधी दंपति के घर पहुंचे। स्टेनले ने बताया कि राहुल गांधी ने हमारे साथ एक दोस्त की तरह बात की। वह जमीन से जुड़े और सरल व्यक्ति हैं। जैक रसल ब्रीड एक खास नस्ल के कुत्ते होते हैं, इनकी देखने और सूंघने की क्षमता काफी अच्छी होती है, यह काफी सक्रिय रहते हैं, इनका जीवन भी लंबा होता है।
स्टेलने ने बताया कि यह वही ब्रीड है जिसे हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने मेडल दिया था। इस ब्रीड का कुत्ता अजीज प्रेमजी, करीना कपूर के पास भी है। बता दें कि गोवा में राहुल गांधी ने यहां विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित पाटकर सहित अन्य नेताओं से मुलाकात की।












Click it and Unblock the Notifications