Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

संसद के विशेष सत्र पर राहुल गांधी बोले- 'अडानी मामले के टच होते ही पीएम बहुत घबरा जाते हैं'

Parliament special session: केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाया है। केंद्र सरकार द्वारा अचानक संसद सत्र बुलाए जाने के ऐलान पर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि अडानी मुद्दा उठाए जाने पर मोदी सरकार घबरा गई है ये उसकी घबराहट के संकेत हैं।

Rahul Gandhi reaction Parliament special session


राहुल गांधी ने कहा मुझे लगता है कि ये थोड़ी घबराहट के संकेत हैं। ऐसी ही घबराहट तब भी हुई जब मैंने संसद भवन में बात की थी जिसके बाद घबराहट की वजह से अचानक उन्‍हें मेरी संसद से सदस्‍यता रद्द करनी पड़ी थी।

इसके साथ ही वायनाड सांसद राहुल गांधी ने कहा कि इसलिए मुझे लगता है कि यह घबराहट की बात है क्योंकि ये मामला पीएम मोदी के बहुत करीब हैं। जब भी विपक्ष अडानी मामले को छूता हैं, तो पीएम बहुत असहज और घबरा जाते हैं।

जिस पर आरोप लगे हैं, वो पीएम मोदी के करीबी हैं

बता दें हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद ओसीसीआरपी ने अडानी ग्रुप पर रिपोर्ट जारी की है जिसमें अडानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस रिपोर्ट के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अडानी मुद्दे पर मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किया है। राहुल ने कहा जी-20 जो कि देश के लिए काफी अहम है, ऐसे समय में अडानी को लेकर ये खुलासा देश की छवि को खराब कर रहा है। इस खुलासे तो लगता लगता है कि कुछ तो गड़बड़ हुई है। जिस पर आरोप लगे हैं, वो पीएम मोदी के करीबी हैं।

प्रियंका बोलीं- यह हिंदू विरोधी कृत्य क्यों किया जा रहा है?

वहीं संसद के विशेष सत्र पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा जिस तरह से प्रल्हाद जोशी ने गुपचुप तरीके से यह फैसला लिया है और ट्वीट किया है- मेरा सवाल यह है कि क्या देश का एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार गणेश चतुर्थी (गणेश चतुर्थी) मनाया जाएगा उस समय संसद का स्‍पेशल सत्र क्‍यों बुलाया जा रहा है, हम जानना चाहते हैं कि यह हिंदू विरोधी कृत्य क्यों किया जा रहा है? निर्णय किस आधार पर लिया गया है? क्या यह उनकी 'हिंदुत्ववादी' मानसिकता है?"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+