India-China Border Violence: शहीदों को राहुल गांधी ने किया सलाम, पीएम की चुप्पी पर उठाए सवाल
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख की गल्वान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ट्वीट करके देश के लिए शहीद हुए सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। साथ ही इस मुश्किल घड़ी में सरकार के साथ खड़े होने की बात कही है।
Recommended Video

सैनिको की शहादत पर क्यों हैं चुप, हम आपके साथ खड़े हैं: राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को एक वीडियो जारी कर कहा, दो दिन पहले हिंदुस्तान के 20 सैनिक शहीद हुए। उन्हें उनके परिवारों से छीना गया है। चीन ने हमारी जमीन हड़पी है। प्रधानमंत्री जी, आप चुप क्यों हैं? आप कहां छिप गए हैं? प्रधानमंत्री जी, आप बाहर आइए। पूरा देश, हम सब आपके साथ खड़े हैं। देश को सच्चाई बताइए, डरिए मत। राहुल गांधी ने अपने इस वीडियो को 'देश के वीर शहीदों को मेरा सलाम' शीर्षक के साथ शेयर किया है।

चुप क्यों हैं PM: राहुल
इससे पहले उन्होंने ट्वीट करके कहा कि आखिर क्यों देश के प्रधानमंत्री चुप हैं, आखिर वो छिप क्यों रहे हैं। अब बहुत हुआ, हमे ये जानना है कि आखिर क्या हुआ है। आखिर चीनी सैनिकों की भारत के सैनिकों को मारने की हिम्मत कैसे हुई। आखिर कैसे उनकी हिम्मत हो गई कि उन्होंने हमारी जमीन को ले लिया। राहुल गांधी के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया है।

प्रियंका गांधी ने भी उठाए सवाल
प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि, 'हमारी ज़मीन, हमारी संप्रभुता खतरे में है। हमारे जवान, हमारे अधिकारी शहीद हुए हैं। क्या हम खामोश ही रहेंगे? भारत को सच की जानकारी मिलनी चाहिए। भारत को ऐसा नेतृत्व मिलना चाहिए, जो अपनी जमीन पर कब्ज़ा होने से रोकने के लिए कुछ भी कर गुज़रने के लिए तैयार हो। सामने आइए, नरेंद्र मोदी जी... यह वक्त चीन के सामने डटकर खड़े होने का है।












Click it and Unblock the Notifications