Rahul Gandhi in Berkeley: परदेस में राहुल गांधी ने कुछ इस तरह की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ

एक ऐसा चौंकाने वाला मौका भी आया, जब राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ कर दी।

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने माना PM Modi का लोहा, कहा मोदी मुझसे अच्छे वक्ता | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को जब अमेरिका की बर्कले युनिवर्सिटी में बोल रहे थे तो उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान राहुल ने कश्मीर विवाद से लेकर जीएसटी और नोटबंदी पर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने देश में हिंसा को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। इस बीच एक ऐसा चौंकाने वाला मौका भी आया, जब राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ कर दी।

    rahul gandhi

    अपने भाषण के दौरान केंद्र सरकार पर हमला बोलने के बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'मैं विपक्ष का नेता हूं लेकिन मोदी मेरे भी प्रधानमंत्री हैं। वह एक अच्छे वक्ता हैं। उन्हें पता है कि किस संदेश को कैसे देना है। उनके पास कुछ अच्छे स्किल्स हैं, वो जानते हैं कि भीड़ में मौजूद 3-4 तरह के लोगों के समूह तक कैसे अपनी बात पहुंचाई जाए।'

    कश्मीर पर भी बोले राहुल गांधी

    आपको बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने दो सप्ताह के अमेरिकी दौरे पर हैं। राहुल ने यहां कश्मीर पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि 9 साल मैंने मनमोहन सिंह, चिंदबरम, जयराम नरेश के साथ मिलकर कश्मीर पर काम किया था। जब मैंने शुरू किया था तब कश्मीर में आतंकवाद चरम पर था, 2013 में मैंने मनमोहन सिंह को गले लगाकर कहा कि आप की सबसे बड़ी सफलता कश्मीर में आतंकवाद को कम करना है। हमनें इस पर बड़े भाषण नहीं दिए, हमनें वहां पर पंचायती राज पर काम किया, छोटे लेवल पर लोगों से बात की थी लेकिन कभी प्रचार नहीं किया था। आज एक बार फिर से कश्मीर सुलग रहा है, बीजेपी ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए वहां हिंसा भड़काई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+