जीजा और 'साले' में कौन ज्यादा अमीर? रॉबर्ट वाड्रा, राहुल गांधी के पास कितनी है संपत्ति, कहां से करते हैं कमाई
Rahul Gandhi Robert Vadra Net Worth: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी के दामाद और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने एक बार फिर से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि वह चाहते हैं कि अमेठी से चुनाव लड़ें।

इसके बाद से ही रॉबर्ट वाड्रा चर्चाओं में हैं। रॉबर्ट वाड्रा जब भी सुर्खियों में आते हैं, तो उनकी संपत्ति का भी जिक्र होता है। ऐसे में हम आपको इस लेख में रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति के बारे में जानकारी देंगे। इसके अलावा ये भी जानेंगे राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा में से कौन ज्यादा अमीर है?
रॉबर्ट वाड्रा रिश्ते में राहुल गांधी के जीजा (बहनोई) लगते हैं। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के जीजा-'साले' की जोड़ी चर्चाओं में रहती है। कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने वायनाड से नामांकन करते वक्त अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है।

Robert Vadra Net Worth: रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति?
- 55 वर्षीय रॉबर्ट वाड्रा एक बिजनेसमैन हैं। रॉबर्ट वाड्रा कई सेक्टर में कारोबार करते हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी मां के साथ पार्टनरशिप में एक हॉस्पिटल भी खोला है। रॉबर्ट वाड्रा होटल कारोबार में भी हैं।
- लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक रॉबर्ट वाड्रा की कुल संपत्ति लगभग $2.1 बिलियन अमरीकी डॉलर हैं। भारतीय रुपये में ये संपत्ति 17,250 करोड़ रुपये है।
- रॉबर्ट वाड्रा की बेनामी संपत्ति कितनी है, इसकी जानकारी तो नहीं है।
- रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ईडी कई मामलों में मनी लॉन्ड्रिंग की भी जांच कर रही है। रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ बीकानेर भूमि घोटाले और डीएलएफ भूमि को लेकर भी केस चल रहे हैं।

Robert Vadra Source Of Income: रॉबर्ट वाड्रा की आय का स्रोत?
- रॉबर्ट वाड्रा एक दिग्गज कारोबारी हैं। रियल एस्टेट से लेकर फॉर्मा सेक्टर तक रॉबर्ट वाड्रा का कारोबार फैला है।
- रॉबर्ट वाड्रा का बिजनेस रियल एस्टेट, होटल, अस्पताल, एयरक्रॉफ्ट, ज्वेलरी एक्सपोर्ट में फैला है।
- कुछ रिपोर्ट के मुताबिक रॉबर्ट वाड्रा का भारत की बड़ी कंपनी डीएलएफ में भी पार्टनरशिप है।

Rahul Gandhi Net Worth: राहुल गांधी की संपत्ति
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनावी हलफनामे के मुताबिक राहुल गांधी की कुल संपत्ति 20 करोड़ 38 लाख, 61 हजार 862 रुपये की है।
- इसमें कुल चल संपत्ति 9 करोड़ 24 लाख, 59 हजार 264 रुपये की है। अचल संपत्ति 11 करोड़ 14 लाख 02 हजार 598 रुपये की है। जिसमें ऑफिस और कृषि और गैर-कृषि दोनों तरह की भूमि शामिल है।
- राहुल गांधी के पास 49,79,184 रुपये की देनदारी भी है। राहुल गांधी 2022-23 में 1.02 करोड़ रुपये की आय हुई। उन्होंने 2022-23 में 1.02 करोड़ रुपये कमाए थे।

Rahul Gandhi Source Of Income: राहुल गांधी की आय का स्रोत?
- राहुल गांधी के पास 55 लाख रुपये कैश है। राहुल गांधी ने शेयर मार्केट में 4.3 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। वहीं म्यूचुअल फंड में 3.81 करोड़ रुपये है। बैंक खातों में राहुल गांधी के पास 26.25 लाख रुपये हैं।
- राहुल गांधी ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में भी 15.2 लाख रुपये का निवेश किया है। कांग्रेस नेता के पास 4.2 लाख रुपये के गहने भी हैं।
- राहुल गांधी की कमाई का सोर्स शेयर मार्केट और अन्य स्कीम में निवेश है। राहुल गांधी को सांसद के तौर पर सैलरी भी मिलती है।
- राहुल गांधी ने 2004 में, जब पहली बार चुनाव लड़ा था तो उनकी कुल संपत्ति 55 लाख रुपये थी।












Click it and Unblock the Notifications