राहुल ने फिर साधा मोदी पर निशाना, कहा- चीन का सामना करना दूर की बात, PM नाम तक नहीं ले सकते

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से भारत-चीन तनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'चीन को भूल जाओ, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में उसका नाम लेना का भी साहस नहीं है। राहुल गांधी ने चीनी घुसपैठ संबंधी रिपोर्ट को ट्वीट कर सवाल उठाया कि पीएम मोदी झूठ क्यों बोल रहे हैं। इसके बाद रक्षा मंत्रालय द्वारा पूर्वी लद्दाख के विभिन्न हिस्सों में चीनी सैनिकों के आने की खबर को समाचार अनुभाग से हटाने की खबर सामने आने के बाद राहुल गांधी की यह टिप्पणी सामने आई है।

 Rahul Gandhi once again targeted PM Modi on Indias LAC standoff with China

Recommended Video

    Ladakh में घुसपैठ पर Rahul Gandhi ने PM Modi के झूठ को कैसे पकड़ लिया? | वनइंडिया हिंदी

    राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, चीन का सामना करना तो दूर की बात, भारत के प्रधानमंत्री में उनका नाम तक लेने का साहस नहीं है। इस बात से इनकार करना कि चीन हमारी मातृभूमि पर है और वेबसाइट से दस्तावेज़ हटाने से तथ्य नहीं बदलेंगे। दरअसल, रक्षा मंत्रालय का मानना है कि पूर्वी लद्दाख में स्थिति 'संवेदनशील' बनी हुई है और चीन की 'आक्रमकता' का जवाब देने के लिए तुरंत-कारवाई की जरूरत है।

    पहली बार आधिकारिक तौर से रक्षा मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सेना के 'अतिक्रमण' के बारे में एक दस्तावेज अपलोड किया, हालांकि, अब इसे हटा दिया गया है। रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया था कि चीनी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र पूर्वी लद्दाख में मई के महीने में घुसपैठ की थी। मंत्रालय का ये बयान ऐसे समय में आया जब शीर्ष स्तर की सैन्य वार्ता के पांच दौर के बावजूद पैंगोंग त्सो और गोगरा में गतिरोध जारी है।

    Rahul Gandhi once again targeted PM Modi on Indias LAC standoff with China

    इससे पहले राहुल ने गुरुवार को एक ट्वीट में सवाल उठाए थे कि 'पीएम झूठ क्यों बोल रहे हैं?' बता दें कि कांग्रेस लद्दाख में चीनी सेना की मौजूदगी को लेकर सरकार पर हमला बोल रही है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार ने लद्दाख में चीनी अतिक्रमण पर देश को पूरी जानकारी नहीं दी है और देश को गुमराह कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+