Pics: अमेठी में किसानों से मिलीं स्मृति, राहुल ने पूछा- फूड पार्क दिलाएंगी मंत्री?
अमेठी। आज बीजेपी की कद्दावर नेता और कैबिनेट मिनिस्टर स्मृति ईरानी अमेठी में हैं। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में पहुंची स्मृति बदहाल किसानों की हालत और उनकी समस्या सुनने गयी हैं, जिस पर राहुल गांधी ने निशाना साधते हुए कहा कि ''मुझे उम्मीद है कि मंत्री (स्मृति ईरानी) अमेठी को फूड पार्क वापस दिलाएंगी।''
गौरतलब है कि हाल ही में राहुल गांधी ने फूड पार्क को कैंसिल किए जाने का मुद्दा लोकसभा में उठाया था।
इससे पहले आज सुबह जब स्मृति ईरानी अमेठी पहुंचीं तो उन्होंने आते ही अमेठी की बदहाली के लिए सांसद राहुल गांधी को दोषी ठहरा दिया और कहा कि जिन्हें अपने संसदीय इलाके का ख्याल नहीं हैं उनसे लोग क्या उम्मीद करेंगे जिसके जवाब में दिल्ली में राहुल गांधी ने फूड-पार्क का मुद्दा उठा दिया।
स्मृति ने अमेठी वालों से कहा कि आप किसी बात की चिंता मत कीजिये, हम आपके साथ पूरी तरह से हैं और मैं वादा करती हूं कि मैं 26 मई को फिर से अमेठी आऊंगी।
गौरतलब है कि स्मृति के साथ इस एकदिवसीय दौरे पर राज्य मंत्री संजीव बाल्यान भी हैं। स्मृति ईरानी अमेठी के हर विकास खण्ड में आज किसान पंचायत को संबोधित करेंगी।













Click it and Unblock the Notifications