राहुल गांधी का तंज, 'मिस्टर मोदी के विकास में देश का नुकसान और उनके खास मित्रों का...'

राहुल गांधी का तंज, मिस्टर मोदी के विकास में देश का नुकसान और इनके करीबी दोस्तों का होता है फायदा

Rahul Gandhi on Pm Narendra Modi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल पर तंज करते हुए ट्वीट किया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार (09 फरवरी) को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल से भारत को नुकसान पहुंचता है और उनके खास मित्रों को लाभ होता है। राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, ''मिस्टर मोदी के विकास में, सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (PSUs) एक से दसवें तक सिकुड़ गया है। देश का नुकसान, क्रोनी (खास दोस्त) का लाभ है।'' बजट 2021 के पेश होने के बाद से राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं। राहुल गांधी ने इससे पहले भी कई बार ट्वीट कर कहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आर्थिक नीति कमजोर है। राहुल गांधी ने बजट 2021 को भी एक ठंडा बजट करार दिया था।

Rahul Gandhi

Recommended Video

    Rahul Gandhi का PM Modi पर वार, विकास का हवाला देकर यूं कसा तंज | वनइंडिया हिंदी

    राहुल गांधी इसके अलावा मोदी सरकार पर किसान आंदोलन को लेकर लगातार ट्वीट कर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने अपने पिछले ट्वीट में कहा था,अन्नदाता का शांतिपूर्ण सत्याग्रह देशहित में है और ये तीन कृषि कानून सिर्फ किसान-मजदूर के लिए ही नहीं,जनता व देश के लिए भी घातक हैं। मेरा इसको पूर्ण समर्थन है।

    Rahul Gandhi

    राहुल गांधी ने बजट 2021 को लेकर क्या-क्या कहा है?

    -राहुल गांधी ने बजट 2021 को लेकर ट्वीट किया था, ''बजट में सैनिकों की पेंशन में कटौती। ना जवान ना किसान, मोदी सरकार के लिए 3-4 उद्योगपति मित्र ही भगवान!''

    -राहुल गांधी ने कहा था- मोदी सरकार ने बजट बिगाड़ दिया है। देश और घर, दोनों का!

    -राहुल गांधी ने कहा था, मोदी के 'मित्र'बजट में केंद्रित हैं। किसान को पेट्रोल-डीजल के ज्यादा दाम देने होंगे और कोई आर्थिक मदद भी नहीं मिलेगी। तीन कृषि-विरोधी कानूनों से कुचले जाने के बाद देश के अन्नदाता पर एक और वार है।

    - राहुल गांधी ने कहा था, मोदी के 'मित्र' केंद्रित बजट का मतलब है-विषम परिस्थितियों में चीन से जूझ रहे जवानों को सहायता नहीं देना। देश की रक्षा करने वालों के साथ विश्वासघात करना।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+