नए पासपोर्ट के लिए राहुल गांधी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, NOC की लगाई गुहार
संसद से सदस्यता रद्द होने के बाद साधारण पासपोर्ट के लिए राहुल गांधी ने कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने कोर्ट से NOC देने की गुहार लगाई है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक नया साधारण पासपोर्ट जारी करने को लेकर दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मार्च में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई थी। इसके चलते उन्होंने अपना राजनयिक पासपोर्ट सरेंडर कर दिया था।
इसी के चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साधारण पासपोर्ट जारी करने के लिए एनओसी जारी करने की गुहार लगाई है। साथ ही वो अब नए साधारण पासपोर्ट के लिए आवेदन कर रहे हैं।
बता दें कि 13 अप्रैल 2019 को कर्नाटक के कोलार में एक रैली को संबोधित करने के दौरान राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी के सरनेम (Modi Surname Issue) को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने रैली के दौरान कहा था कि 'सारे चोरों के सरनेम मोदी हैं।' इसी मामले पर निचली अदालत ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई। साथ ही लोकसभा सचिवालय ने 24 मार्च को उनकी संसद की सदस्यता खत्म कर दी।












Click it and Unblock the Notifications