'राहुल गांधी सबसे खतरनाक आदमी हैं, आप एक कलंक हैं', क्यों बौखलाईं कंगना रनौत, अब क्या हुआ विवाद?

Kangana Ranaut On Rahul Gandhi: एक्ट्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मंडी से सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। कंगना रनौत ने हिंडनबर्ग बर्ग रिसर्च के हालिया रिपोर्ट को लेकर राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

हिंडनबर्ग रिपोर्ट ने सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला था। जिसकी आलोचना करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि राहुल गांधी सबसे खतरनाक आदमी हैं और देश की अर्थव्यवस्था को अस्थिर की कोशिश कर रहे हैं।

Kangana Ranaut On Rahul Gandhi

ये भी पढ़ें- हिंडनबर्ग ने जिस SEBI चीफ माधबी बुच पर लगाया आरोप, उनके पास है अथाह संपत्ति, जानें कितनी मिलती है सैलरी

कंगना रनौत ने कहा- 'राहुल गांधी सबसे खतरनाक आदमी हैं'

कंगना ने सोमवार को राहुल गांधी को सबसे खतरनाक इंसान बताया। कंगना ने कहा है कि देश कभी आपको नेता नहीं चुनेगा। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्सट पर कहा, ''राहुल गांधी सबसे खतरनाक आदमी हैं, वे कटु, जहरीले और विध्वंसक हैं, उनका एजेंडा है कि अगर वे प्रधानमंत्री नहीं बन सकते तो इस देश को नष्ट कर सकते हैं।''

ये भी पढ़ें- कौन हैं SEBI चीफ माधबी बुच के पति धवल बुच, क्या करते हैं काम? हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में उनका नाम क्यों है?

कंगना बोलीं- राहुल गांधी अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं

कंगना रनौत ने आगे कहा, ''हिंडनबर्ग की रिपोर्ट हमारे शेयर बाजार को टारगेट करती है, जिसका राहुल गांधी कल रात में समर्थन कर रहे थे, वह एक बेकार की बात साबित हुई। वे इस देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।''

कंगना रनौत ने कहा- राहुल गांधी जीवन भर विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हो जाइए

कंगना रनौत ने आगे कहा, ''राहुल गांधी आप, जीवन भर विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हो जाइए और जिस तरह से आप कष्ट झेल रहे हैं, उसी तरह से इस देश के लोगों की शान, विकास और राष्ट्रवाद को भी कष्ट झेलने के लिए तैयार हो जाइए। वे आपको कभी अपना नेता नहीं बनाएंगे। आप एक कलंक की तरह हैं।''

ये भी पढ़ें- 'SEBI चीफ का अभी तक इस्तीफा क्यों नहीं?' हिंडनबर्ग के नए खुलासे पर राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा, उठाए कई सवाल

राहुल गांधी ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर क्या कहा था?

राहुल गांधी ने हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए ताजा आरोपों के बाद भारत के शेयर बाजार की ईमानदारी को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच से जुड़े संभावित हितों के बारे में गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि माधवी बुच ने अभी तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया है और सरकार से जवाब मांगा है।

राहुल गांधी ने कहा,

''विपक्ष के नेता के तौर पर यह मेरा कर्तव्य है कि मैं आपके ध्यान में लाऊं कि भारतीय शेयर बाजार में काफी जोखिम है, क्योंकि शेयर बाजार को नियंत्रित करने वाली संस्थाएं समझौता कर चुकी हैं। अडानी समूह के खिलाफ एक बहुत ही गंभीर आरोप अवैध शेयर स्वामित्व और ऑफशोर फंड का उपयोग करके मूल्य हेरफेर का था। यह एक विस्फोटक आरोप है क्योंकि इसमें आरोप लगाया गया है कि अंपायर खुद समझौता कर चुके हैं। सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच ने अभी तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया है?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+