कौन हैं SEBI चीफ माधबी बुच के पति धवल बुच, क्या करते हैं काम? हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में उनका नाम क्यों है?
Dhaval Buch (Hindenburg-Adani saga): अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के खिलाफ रिपोर्ट जारी करने के बाद 10 अगस्त को सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) की चेयरपर्सन माधबी बुच और उनके पति धवल बुच पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
हिंडनबर्ग रिसर्च ने व्हिसलब्लोअर दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा है कि सेबी की चेयरपर्सन (माधबी बुच) की उन ऑफशोर कंपनियों में हिस्सेदारी रही है, जिनका इस्तेमाल अडानी ग्रुप की कथित वित्तीय अनियमतताओं में हुआ था। रिपोर्ट में कहा गया है कि सेबी ने अडानी की दूसरी संदिग्ध शेयरहोल्डर कंपनियों पर आजकत कोई कार्रवाई नहीं की है। इसकी वजह से बाजार नियामक की पारदर्शिता भी संदिग्ध हो गई है। रिपोर्ट में सेबी की लीडरशिप को लेकर चिंता जताई गई है।

ये भी पढ़ें- हिंडनबर्ग ने जिस SEBI चीफ माधबी बुच पर लगाया आरोप, उनके पास है अथाह संपत्ति, जानें कितनी मिलती है सैलरी
इस रिपोर्ट में सेबी की चेयरपर्सन माधबी बुच के साथ-साथ उनके पति धवल बुच पर भी आरोप लगाए गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि धवल बुच कौन हैं और क्या करते हैं?
Who is Dhaval Buch: कौन हैं धवल बुच?
🔴 धवल बुच वर्तमान में इनवेस्टमेंट कंपनी ब्लैकस्टोन और अल्वारेज एंड मार्शल में वरिष्ठ सलाहकार हैं। धवल बुच गिल्डन के बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक (नॉन एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर) के रूप में भी काम करते हैं।
🔴 धवल बुच की लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई की है। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से 1984 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन की थी।
🔴 धवल बुच यूनिलीवर में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी थे। हालांकि बाद में वह कंपनी के चीफ प्रॉक्यूरमेंट ऑफिसर भी बने थे।
🔴 धवल बुच अपनी सोशल मीडिया बॉयो में कहा है कि वह प्रॉक्यूरमेंट और सप्लाई चेन के सभी पहलुओं के एक्सपर्ट हैं।
ये भी पढ़ें- Hindenburg Report: हिंडनबर्ग की नए हमले पर अडानी ग्रुप ने तोड़ी चुप्पी, बेबुनियाद बताते हुए लगाए ये आरोप
हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों पर क्या बोले धवल बुच?
माधबी बुच और उनके पति धवल बुच ने हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों को खारिज कर दिया है। कपल ने अपने बयान में कहा है कि,
''हम आप सभी लोगों को ये बताना चाहेंगे कि हमारे ऊपर लगाए गए निराधार आरापों का हम खंडन करते हैं। हमारी जिंदगी और हमारा वित्तीय लेखा-जोखा एक खुली किताब की तरह है। जो किसी से छिपी नहीं है। पिछले कुछ सालों में हमने सेबी को सबी आवश्यक जानकारियां दी हैं। हम कभी भी किसी वित्तीय दस्तावेजों का खुलासा करने में आजतक झिझके नहीं हैं। इनमें वो दस्तावेज भी हैं, जो उस समय के हैं जब हम एक आम नागरिक हुआ करते थे।''
माधबी बुच और उनके पति धवल बुच ने आगे कहा,
''इस मामले की पूरी पारदर्शिता के लिए हम उचित समय पर अपना पूरा बयान जारी करेंगे। हिंडनबर्ग रिसर्च के खिलाफ सेबी ने पहले प्रवर्तन कार्रवाई की थी और उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। ये उसी के जवाब में हिंडनबर्ग रिसर्च ने हमारा नाम खराब करमे के लिए इरादे से ये किया है। ये मानहानि है।''












Click it and Unblock the Notifications