दावा: दीवाली बाद कांग्रेस अध्‍यक्ष बन सकते हैं राहुल गांधी

नई दिल्‍ली। राहुल गांधी दीवाली के बाद कभी भी कांग्रेस अध्‍यक्ष का पद संभाल सकते हैं। वैसे इस बात के कयास लंबे समय से लगाए जा रहे हैं, लेकिन इस बार राहुल की ताजपोशी के बारे में मीडिया ने नहीं बल्कि कांग्रेस उपाध्‍यक्ष के बेहद करीबी माने जाने वाले सचिन पायलट ने दावा किया है। राजस्‍थान कांग्रेस के अध्‍यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि अब समय आ गया है जब राहुल अब सामने से नेतृत्व करें।

 Rahul Gandhi may take over as Congress president soon after Diwali, says Sachin Pilot

समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्‍यू में सचिन पायलट ने कहा, 'कांग्रेस में संगठन के चुनाव चल रहे हैं। दिवाली के बाद जल्द ही नया अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। यह चुनाव लंबे अर्से से पाइपलाइन में है।' उन्‍होंने कहा कि पार्टी में यह भावना आम हो गई है कि 'वक्त आ गया है'।

राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी से ताल्लुक रखती हैं। वह एक्टिव पॉलिटिक्स ज्वाइन करेंगी या नहीं, यह उनका फैसला होगा।

सचिन पायलट ने अमेरिका में वंशवाद पर राहुल गांधी के बयान के बाद से छिड़ी बहस पर भी अपनी राय रखी है। उन्‍होंने कहा कि किसी भी नेता का मूल्य आखिरकार उसका प्रदर्शन ही तय करता है। सचिन पायलट ने इस इंटरव्‍यू में बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी को अपने भीतर झांकना चाहिए। उनके भी कई नेता पॉलिटिकल फैमिली से आते हैं।

उन्‍होंने आगे कहा, 'मैं वंशवाद की राजनीति का समर्थन नहीं करता और न इसका विरोधी हूं। मैं मानता हूं व्यक्तिगत क्षमता ही किसी की सफलता निश्चित करता है। परिवार ही एक वजह नहीं होती, जिसकी वजह से कोई सार्वजनिक जीवन में आता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+