Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rahul Gandhi चले विदेश, इस देश में मना रहे हैं छुट्टियां, BJP बोली- ‘बिहार की धूल झेली नहीं गई'

Rahul Gandhi Malaysia Trip controversy: बिहार में वोटर अधिकार यात्रा समाप्त करने के बाद कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों मलेशिया के मशहूर पर्यटन स्थल लंगकावी में छुट्टियां मना रहे हैं। उनकी तस्वीर सामने आते ही भाजपा ने उन पर तीखा हमला बोला। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को गायब होने और छुट्टियां मनाने में माहिर बताया।

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर बिहार चुनाव और संसद सत्र जैसे अहम मौकों पर राहुल गांधी लगातार विदेश यात्राओं पर क्यों निकल जाते हैं। भाजपा का आरोप है कि यह सिर्फ राजनीतिक लापरवाही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला भी है।

Rahul Gandhi Malaysia trip controversy

बिहार चुनाव प्रचार के बाद लंगकावी यात्रा

1 सितंबर को राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा समाप्त हुई थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने 1,300 किलोमीटर की दूरी तय कर 25 जिलों और 110 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया। यात्रा खत्म होते ही राहुल गांधी की लंगकावी में छुट्टी मनाते हुए तस्वीर सामने आई।

अमित मालवीय का तंज

भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने X (पूर्व में ट्विटर) पर राहुल गांधी की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'बिहार की राजनीति की गर्मी और धूल कांग्रेस युवराज के लिए ज्यादा हो गई, इसलिए उन्हें छुट्टी पर भागना पड़ा।' उन्होंने यह भी तंज कसा कि यह कहीं कोई गुप्त बैठक तो नहीं, जिसका खुलासा नहीं होना चाहिए। मालवीय का आरोप है कि जब जनता असली मुद्दों से जूझ रही है, राहुल गांधी विदेश यात्राओं में व्यस्त रहते हैं।

संसद सत्र के दौरान भी उठे थे सवाल

यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी की विदेश यात्राएं सवालों के घेरे में आई हों। इसी साल बजट सत्र के दौरान भाजपा ने उनके वियतनाम दौरों पर गंभीर आपत्ति जताई थी। भाजपा नेताओं का कहना है कि विपक्ष के नेता का लगातार संसद से गायब रहना और विदेश यात्राएं करना जनता के साथ अन्याय है।

ये भी पढ़ें Pawan Khera के पास दो वोटर आईडी मिलने पर बीजेपी का हल्ला बोल, 'वोट चोर खुद Rahul Gandhi के घर में हैं'

कांग्रेस ने साधी चुप्पी

राहुल गांधी की इस विदेश यात्रा पर अब तक कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पार्टी सूत्र इसे उनका निजी कार्यक्रम बता रहे हैं। वहीं, बीजेपी का आरोप है कि यह जनता से दूरी का प्रमाण है। भाजपा लगातार सवाल उठा रही है कि चुनावी समय में राहुल गांधी देश से बाहर क्यों जाते हैं और क्या यह उनके कर्तव्यों के प्रति जवाबदेही को प्रभावित करता है।

ये भी पढ़ें लड़कियों ने राहुल गांधी से पूछे क्रश से लेकर फेस वॉश तक के सवाल, किसने कहा 'I Love You Rahul'? वीडियो वायरल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+