Pawan Khera के पास दो वोटर आईडी मिलने पर बीजेपी का हल्ला बोल, 'वोट चोर खुद Rahul Gandhi के घर में हैं'
Pawan Khera News: भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर वोटर फ्रॉड का सनसनीखेज आरोप लगाया है। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने पवन खेड़ा के दो वोटर आईडी मिलने पर हमला बोला है। प्रदीप भंडारी ने कहा कि देश भर में वोट चोरी का आरोप लगाने वाले राहुल गांधी की अपनी पार्टी में लोग दो-दो आईडी कार्ड रखे हुए हैं। इनके अपने ही घर और पार्टी में वोट चोरी कर रहे हैं। BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनसनीखेज दावे किए।
प्रदीप भंडारी ने कहा, 'कांग्रेस के मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा के पास दो वोटर आईडी (EPIC नंबर) हैं। यह जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 62(2) का उल्लंघन है।' उन्होंने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह इस मुद्दे पर किस वजह से चुप हैं? उनकी चुप्पी पर सवाल खड़े होते हैं।

Pawan Khera पर प्रदीप भंडारी ने लगाए गंभीर आरोप
प्रदीप भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी देशभर में दूसरों को नकली और 'चोर' कहते हुए घूम रहे हैं। असली चोर तो खुद उनके अपने घर में घुसे पड़े हैं। उन्होंने पवन खेड़ा के दो वोटर आईडी होने का दावा करते हुए कहा कि यह 'वोटर फ्रॉड का रैकेट' है। भंडारी ने पूछा, 'क्या राहुल गांधी इस धांधली पर चुप रहकर अपने करीबी को बचा रहे हैं?' BJP प्रवक्ता ने सोनिया गांधी पर सवाल उठाते हुए कहा कि वोट चोरी में सोनिया गांधी के समय से यह सिलसिला चल रहा है। 1980 में जब सोनिया गांधी भारतीय नागरिक नहीं थीं, तब भी उनका नाम वोटर लिस्ट में था।
यह भी पढ़ें: 'वोट चोरी' के दावों के बीच अपने ही जाल में फंस रही कांग्रेस? BJP ने दिया पवन खेड़ा के पास डबल वोटर ID का सबूत!
Rahul Gandhi पर भड़के बीजेपी प्रवक्ता Pradeep Bhandari
कांग्रेस का पूरा इतिहास ही वोट चोरों की धांधली से भरा हुआ है। प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, 'क्या राहुल जी अब स्वीकार करेंगे कि उनके करीबी पवन खेड़ा वोटर फ्रॉड में लिप्त हैं?' उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने नेताओं को गलत कामों में भी संरक्षण देती है और ये लोग अब देश और लोकतंत्र बचाने की बात करते हैं। क्या राहुल गांधी अब इस पर कुछ बोलेंगे कि क्यों उनकी पार्टी में ऐसे कामों को संरक्षण दिया जा रहा है?
यह भी पढ़ें: 'गुजरात मॉडल आर्थिक मॉडल नहीं वोट चोरी करने का मॉडल है', राहुल गांधी का बीजेपी पर गंभीर आरोप












Click it and Unblock the Notifications