नए साल की छुट्टी पर आलोचना के बाद चीन दौरा रद्द कर सकते हैं राहुल
आगामी चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी चीन की अपनी यात्रा को रद्द कर सकते हैं, हाल ही में अपनी एक हफ्ते की विदेश यात्रा के चलते राहुल गांधी को काफी आलोचना का शिकार करना पड़ा था।
नई दिल्ली। देश में पांच प्रदेश में आगामी चुनाव हैं, लेकिन जिस तरह से नए साल से पहले राहुल गांधी छुट्टियां मनाने के लिए विदेश चले गए उसको लेकर उनकी सोशल मीडिया पर काफी खिचाई की गई, इसी के चलते राहुल गांधी ने अपनी चीन की यात्रा को हाल फिलहाल के लिए टाल दिया है। राहुल गांधी अगले हफ्ते चीन की यात्रा पर जाने वाले थे लेकिन तमाम आलोचनाओं के चलते उन्होंने अपनी यात्रा को रद्द कर दिया है।

राहुल गांधी 15 जनवरी से कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल के साथ एक हफ्ते के लिए चीन की यात्रा पर जाने वाले थे। इस दौरान वह बीजिंग में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के सदस्यों से मुलाकात करने वाले थे, राहुल गांधी को सीपीसी की ओर से चीन आने का न्योता दिया गया था, यह दो देशों के बीच एक पार्टी से दूसरी पार्टी के साथ होने वाली हमेशा की तरह की मुलाकात थी। हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी तक इस यात्रा को लेकर किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
इसे भी पढ़ें- क्या देश को सिर्फ मोदी और भागवत चलाएंगे: राहुल गांधी
इस यात्रा पर कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि हम इस यात्रा की अभी पुष्टि नहीं कर सकते हैं, ऐसे में हम यह कैसे कह सकते हैं कि यह नहीं होगी। आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले राहुल गाधी एक हफ्ते तक अपनी विदेश यात्रा के बाद भारत लौटे हैं, इस यात्रा की वजह से राहुल गांधी को तमाम विपक्षी पार्टियों की तरफ से आलोचना का सामना करना पड़ा था। सोशल मीडिया पर उनकी इस यात्रा का काफी मजाक उड़ाया गया है। बहरहाल देखने वाली बात यह है कि पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में राहुल गांधी अपना क्या असर दिखा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications