राहुल गांधी का हमला, पुलवामा हमले के वक्त शूटिंग में बिजी थे पीएम मोदी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के दौरान भी पुलवामा हमले पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में एक चुनावी रैली को संबाधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पुलवामा हमले का जिक्र किया और पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि बम फटने के एकदम बाद नरेंद्र मोदी जिम कॉर्बेट में अपनी फिल्म बना रहे थे।

Rahul Gandhi in Itanagar: pm modi was busy shooting film at the time of Pulwama attack

राहुल गांधी ने कहा, 'पुलवामा में हमला हुआ तो मैंने अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए लेकिन बम फटने के एकदम बाद नरेंद्र मोदी जिम कॉर्बेट में अपनी फिल्म बना रहे थे। वहां पुलवामा में लोग शहीद हुए और पीएम मोदी साढ़े तीन घटे बाद मेकअप लगाकर बाल बनाकर पोज करते रहे। जिस वक्त देश पुलवामा हमले के गम में डूबा था पीएम मोदी फोटो खिंचवा रहे थे।'

इसके पहले, उन्होंने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताते हुए कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो ये टैक्स हटाया जाएगा। राहुल ने कहा कि जीएसटी से छोटे कारोबारियों को नुकसान हुआ है। नोटबंदी ने देश की अर्थ व्यवस्था को तोड़कर रख दिया है। आलम यह कि देश में बेरोजगारी का स्तर आज सबसे ऊपर है। कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बार राफेल का मुद्दा उठाया और कहा कि इस मामले की जेपीसी से जांच कराने से चौकीदार डर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम ने 30 हजार करोड़ रुपए की चोरी कर अपने दोस्त अनिल अंबानी को दे दिया। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि डोकलाम में चीनी सेना की घुसपैठ के समय हमारे पीएम चीन के राष्ट्रपति के साथ गुजरात में झूला झूल रहे थे। वे ऐसे पीएम हैं जो बिना किसी एजेंडे के चीन जाते हैं। ये है नरेंद्र मोदी की देश भक्ति, ऐसी देशभक्ति हमे नहीं चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+