राहुल गांधी अनुभवहीन और नेतृत्व करने लायक नहीं: बाबा रामदेव
शाजापुर। देश के नेतृत्व के लिए पहले राहुल गांधी को 'पप्पू और घोंचू' कहकर नकारने वाले बाबा रामदेव ने एक बार फिर राहुल पर निशाना साधा है और कहा है कि राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी की तुलना कभी नहीं की जा सकती है। मोदी ने गुजरात में अपने कुशल नेतृत्व का परिचय दिया है । जो कि तत्व ज्ञान और अनुभव से आता है। इसके लिए योग्यता का होना आवश्यक है। राहुल गांधी ने इन गुणों का अभाव दिखता है।
उन्होने कहा कि देश इस समय भ्रष्टाचार, बलात्कार, अन्याय और अत्याचार से जूझ रहा है और निरंतर इन घटनाओं में वृद्धि होती जा रही है। वहीं देश की सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। ऐसे में देश के 125 करोड़ लोगों का नेतृत्व करने के लिए एक मजबूत शख्सियत की जरूरत है, और मोदी देश को यह सब दे सकते हैं।

बाबा रामदेव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी तारीफ की और कहा कि वह एक किसान परिवार में जन्में हैं। उन्हें राजनीति विरासत में नहीं मिली है। इसलिए वह बेहतर काम कर सकते हैं और देश की जनता की सेवा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications