केंद्रीय मंत्री अठावले की राहुल गांधी को सलाह: 'पप्पू' नहीं आपको 'पापा' होना चाहिए, जल्दी करें शादी
मुंबई। तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत होने के बाद इस वक्त हवा का रूख बदला-बदला सा है, जहां कांग्रेसी खेमा काफी खुश है वहीं अब कुछ विरोधियों के सुर भी बदले-बदले से नजर आ रहे हैं, हमेशा राहुल गांधी पर तीखे वार करने वाले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने इस बार राहुल गांधी के प्रति थोड़ी नरमी दिखाई है, हालांकि अभी भी वो तंज कसने और मजे लेने से बाज नहीं आए हैं।

'पप्पू' नहीं आपको 'पापा' होना चाहिए राहुल गांधी-अठावले
अठावले ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी एक परिपक्व नेता बन गए हैं, कल तो वो 'पप्पू' कहलाते थे और आज वो 'पापा' की तरह काम करने लगे हैं, उनको मेरा यह सुझाव है कि अब आपको 'पप्पू' नहीं 'पापा' होना चाहिए और 'पापा' होने के लिए जल्दी शादी करनी चाहिए, आपको तीन राज्यों में सफलता मिली है इसलिए अब आप शादी करें और पापा बनने का काम करें।
ये हार बीजेपी की है ना कि मोदी जी-रामदास अठावले
राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनावों में बीजेपी की हार पर रामदास अठावले ने कहा कि ये हार बीजेपी की है ना कि मोदी जी की और मोदी जी और राहुल जी का कोई मुकाबला नहीं है, लोकसभा चुनावों पर इन राज्यों की जीत-हार का कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

'शिवसेना को भाजपा के साथ अपना गठबंधन बनाये रखना चाहिए'
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि शिवसेना को भाजपा के साथ अपना गठबंधन बनाये रखना चाहिए, उन्होंने कहा कि यदि यह गठबंधन जारी नहीं रहा तो शिवसेना का नुकसान होगा. मैं शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे से सेना सुप्रीमो बाल ठाकरे के सपनों को पूरा करने की अपील करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications