राजस्थान चुनाव: उदयपुर में कारोबारियों से मिले राहुल गांधी, बोले- कांग्रेस का साथ दें

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान कांग्रेस पूरी ताकत झोंक रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस क्रम मे अलवर, हनुमानगढ़, भीलवाड़ा और उदयपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उदयपुर में शनिवार सुबह राहुल गांधी ने बिजनेस कम्यूनिटी प्रोफेशनल्स मीट के दौरान कारोबारियों से बात की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से कांग्रेस का साथ देने की अपील भी की।

rahul gandhi interacting Business Community Professionals in Udaipur

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया। उन्होंने कहा कि अगर 15 उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया गया है तो करोड़ों हिदुस्तानियों का कर्ज क्यों नहीं माफ किया जा सकता है। मोदी सरकार बड़े लोगों का कर्ज चोरी-चुपके माफ कर देती है। राहुल गांधी ने नोटबंदी को स्कैम बताया।

मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी का लक्ष्य छोटे उद्योगों की रीढ़ की हड्डी तोड़ना था। चाहे नोटबंदी हो या गब्बर सिंह टैक्स, दोनों का लक्ष्य बड़ी-बड़ी कंपनियों के लिए रास्ता खोलना था। इसका मकसद था कि हिंदुस्तान के बड़े 15 उद्योगपतियों को मौका दिया जाए।

पीएम मोदी पर बोला हमला

उन्होंने पीएम मोदी पर भी हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम ने सेना की सर्जिकल स्ट्राइक को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया। जबकि सर्जिकल स्ट्राइक पूरी तरह सेना का फैसला था। बीजेपी यूपी में चुनाव हार रही थी और उस वक्त पीएम मोदी ने सेना की सर्जिकल स्ट्राइक का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के रूप में किया।

व्यापारियों से किया संवाद

राहुल गांधी ने कहा कि यह एक मिथक है कि निजी क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थान बेहतर हैं। हमारा साफ तौर पर मानना है कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सरकारी संस्थानों के बिना हम देश नहीं चला सकते हैं। उदयपुर के आरसीए कॉलेज के सभागार में डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, आईटी एक्सपर्ट सहित विभिन्न क्षेत्रों के 400 विशिष्ट लोग मौजूद थे, जिनसे राहुल गांधी ने संवाद किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+