राहुल का नया नारा-जय जवान, जय किसान, जय पहलवान
सोनीपत। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी दगंल में कूद चुके हैं। राहुल कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे हैं तो वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करने का कोई भी मौका नहीं गंवाते हैं। इस बीच हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए आए राहुल ने मोदी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने हरियाणा को विकास की नई बुलंदियों पर पहुंचाया है, जिसे आगे जारी रखने के लिए तीसरी बार जनता को कांग्रेस को सत्ता सौंपनी होगी।

राहुल ने नया स्लोगन दिया है। राहुल ने कहा कि अब हरियाणा को नया नारा दिया जाना चाहिए ‘जय जवान, जय किसान, जय पहलवान'। राहुल ने इस दौरान भाजपा पर हमला करते हुए भाजपा पूंजीपतियों और उद्योगपतियों की पार्टी है जो देश-प्रदेश को इसी दिशा में लेकर जाना चाहती है। राहुल ने कहा कि इसका सीधा खामियाजा देश-प्रदेश के किसान, मजदूर, युवाओं और गरीबों को भुगतना पड़ेगा। इसकी स्पष्ट तस्वीर केंद्र सरकार के 100 दिन के कार्यकाल में देखी जा चुकी है।
राहुल ने कहा कि अब हरियाणा को नया नारा दिया जाना चाहिए ‘जय जवान, जय किसान, जय पहलवान'। भाजपा एवं इनेलो हरियाणा में विकास न होने का झूठा प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हकीकत जनता के सामने है।












Click it and Unblock the Notifications