मैं वायनाड का सांसद हूं, लेकिन अमेठी को जब पड़ेगी मेरी जरूरत तब रहूंगा मौजूद: राहुल गांधी
नई दिल्ली। 15 सालों तक अमेठी के सांसद रहने के लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी को यहां हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा चुनाव में हार के बाद पहली बार राहुल गांधी अमेठी पहुंचे। यहां उन्होंने अमेठी की जनता से मुलाकात की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अमेठी की जनता से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं वायनाड का सांसद हूं। वहां की जनता के लिए काम करना मेरा दायित्व है। मुझे वायनाड में वक्त देना है, लेकिन मैं अमेठी से अलग नहीं हूं।

राहुल ने कहा कि 15 सालों तक मैं अमेठी का सांसद रहा। इसके साथ मेरा पुराना रिश्ता है। जब कभी भी अमेठी को मेरी जरूरत होगी मैं वहां मौजूद रहूंगा, चाहे दिन हो या रात मैं वहां मौजूद रहूंगा। आपको बता दें कि अमेठी पहुंचकर राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। राहुल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि अमेठी आकर खुश हूं, अमेठी आना घर आने जैसा लगता है।
राहुल गांधी ने अपनी इस यात्रा से संदेश देना चाहा है कि भले ही वह अमेठी से चुनाव हार गए हैं, लेकिन उनका अमेठी से उनका गहरा रिश्ता है। अमेठी उनकी कर्मभूमि है, जो उन्हें विरासत में मिली है।












Click it and Unblock the Notifications