राहुल गांधी ने कसा तंज- 'बढ़ती अर्थव्यवस्था को खराब करना कोई मोदी सरकार से सीखे'
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। देश की गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था को कैसे बर्बाद किया जाता है उसे मोदी सरकार से सीखना चाहिए। बता दें कि मोदी सरकार वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट 1 फरवरी को पेश करने जा रही है। बजट सत्र से पहले कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर देश की गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर हमला कर रही है।
Recommended Video

इससे पहले एक और ट्वीट करके राहुल गांधी ने पीएम मोदी ने कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को बढ़ावा देने की बात कही थी। राहुल गांधी ने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा था कि जब प्रधानमंत्री सिर्फ 3-4 लोगों के हित के लिए देश को चलाते हैं तो सिर्फ अमीरों की संपत्ति में इजाफा होता है। राहुल गांधी ने एक आंकड़ा साझा किया था, जिसमे दावा किया गया है कि भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में लॉकडाउन के दौरान 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। ऑक्सफैम की रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी की आय में कोरोना काल में 90 करोड़ रुपए प्रति घंटे की बढ़ोतरी हुई, जबकि देश के 24 फीसदी लोग प्रति माह 3000 रुपए से कम कमा रहे थे।
इससे पहले एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा था कि चीन समझ गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था घुटनों पर है। चीन देख सकता है कि भारत सरकार का हर कदम 5-6 बड़े उद्योगपतियों के लिए उठाया गया है। अगर भारत के किसान, मजदूरों को ताकत दी गई होती तो चीन की भारत में घुसने की हिम्मत नहीं होती। अगर भारत के मजदूर, कामगार मजबूत होते तो चीन के राष्ट्रपति भारत की शर्ट पहन रहे होते। भारत की सरकार सिर्फ 4-5 लोगों की मदद कर रही है और देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर रही है।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications