निर्मला सीतारमण पर दिए बयान पर राहुल ने दी ये सफाई, पीएम पर साधा निशाना

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने जिस तरह से राफेल डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण पर हमला किया था उसके बाद उनके बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राहुल गांधी ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनिल अंबानी को 30000 करोड़ रुपए की चोरी में मदद की और उन्होने इस मसले पर खुद संसद में कुछ बोलने की बजाए रक्षामंत्री को आगे किया और वह एक महिला थीं। राहुल गांधी से जब उनके इस बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर निर्मला सीतारमण की जगह कोई पुरुष भी होता तो भी वह यही बयान देते।

सुषमा स्वराज का जवाब

सुषमा स्वराज का जवाब

राहुल गांधी के इस बयान पर तीखा हमला करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके राहुल गांधी पर हमला किया है। सुषमा ने ट्वीट करके कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी ने रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण को लेकर राफेल डील के दौरान बयान दिया वह देश की राजनीति के इतिहास का एक और निचला स्तर है। निर्मला सीतारमण के उपर राहुल के बयान पर पीएम मोदी ने जवाब हुए कहा था कि निर्मला सीतारमण देश की पहली महिला रक्षामंत्री हैं।

राहुल गांधी दिया जवाब

राहुल गांधी दिया जवाब

जिस तरह से राहुल गांधी के बयान पर तमाम नेता निशाना साध रहे हैं उसके बाद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि पूरे सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि हम अपनी सभ्यता में घर के भीतर भी महिला का सम्मान करते हैं। आप डरना बंद कीजिए, आदमी बनिए और मेरे सवालों का जवाब दीजिए। क्या एयरफोर्स और रक्षामंत्री ने राफेल डील को लेकर आपत्तियों को हरी झंडी दी थी। हां या ना में जवाब दीजिए। इस पूरे विवाद पर अ्ब महिला आयोग ने भी हस्तक्षेप किया है।

महिला आयोग ने भेजा नोटिस

महिला आयोग ने भेजा नोटिस

राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। राहुल गांधी के बयान पर महिला आयोग का कहना है कि राहुल का बयान बेहत गलत, महिलावादी और महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है। वहीं निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा तमाम आरोपों का सिलसिलेवार जवाब देते हुए राफेल डील में भ्रष्टाचार के तमाम आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

इसे भी पढ़ें- खत्म नहीं हो रहा सीबीआई के भीतर घमासान, दो और अधिकारी सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+