मोदी सरकार के यू-टर्न पर राहुल का पलटवार, कहा-‘लेटरल एंट्री’ जैसी साजिशों को हर हाल में नाकाम कर के दिखाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार यूपीएससी लेटरल एंट्री मामले में यू-टर्न ले चुकी है। मोदी सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सीधी भर्ती के विज्ञापन को रद्द करने का निर्देश दे दिया है। लेटरल एंट्री मामले पर मोदी सरकार के यू-टर्न पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पलटवार किया है।।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लेटरल एंट्री में सीधी भर्ती मामले में केंद्र सरकार के बैक फुट पर आने पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की।

जिसमें उन्होंने लिखा "संविधान और आरक्षण व्यवस्था की हम हर कीमत पर रक्षा करेंगे। भाजपा की 'लेटरल एंट्री' जैसी साजिशों को हम हर हाल में नाकाम कर के दिखाएंगे। उन्होंने आगे कहा मैं एक बार फिर कह रहा हूं - 50% आरक्षण सीमा को तोड़ कर हम जातिगत गिनती के आधार पर सामाजिक न्याय सुनिश्चित करेंगे। जय हिन्द।"
ये भी पढ़ें- UPSC लेटरल एंट्री पर मोदी सरकार ने लिया यू-टर्न, विज्ञापन रद्द करने के लिए यूपीएससी प्रमुख को लिखा पत्र
बता दें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी दलों ने लैटरल एंट्री सिस्टम की आलोचना की है। उनका तर्क है कि इसमें आरक्षण का प्रावधान नहीं है। सरकार के सहयोगी दल भी इस भर्ती पद्धति का विरोध करने में शामिल हो गए। विवाद के बाद प्रधानमंत्री मोदी को हस्तक्षेप करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications