अर्जन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए गलती कर बैठे राहुल गांधी, लोग बोले- और ये पीएम बनना चाहते हैं

नई दिल्ली। एक बार फिर से कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने कुछ ऐसा किया, जिसके कारण वो परिहास और आलोचना का विषय बने हैं। दरअसल एयर फोर्स मार्शल अर्जन सिंह को श्रद्धांजलि देते वक्त राहुल से भारी गलती हो गई।

अर्जन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए गलती कर बैठे राहुल गांधी

उन्होंने अपने ट्वीट में उन्हें एयर मार्शल लिख दिया, हालांकि थोड़ी ही देर बाद उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने तुरंत उस ट्वीट को डिलीट कर दिया लेकिन तब तक लोगों ने उनके ट्वीट का प्रिंट स्क्रीन सेव कर लिया था।

एयरफोर्स में मार्शल मतलब फाइव स्टार का ऑफिसर

Recommended Video

    Marshal Arjan Singh: IAF का वो अफसर जिस पर नाज़ करता पूरा हिंदुस्तान | वनइंडिया हिंदी


    आपको बता दें कि भारतीय एयरफोर्स में मार्शल मतलब फाइव स्टार का ऑफिसर और एयर मार्शल मतलब चार स्टार की रैंक होती है। लोगों ने राहुल गांधी की हंसी उड़ाते हुए काफी कुछ अपने ट्वीट पर लिख दिया है। कुछ लोगों ने तो ये तक कहा है, जिन्हें एयर मार्शल का मतलब नहीं पता, वो पीएम बनने का सपना देख रहे हैं।

    अर्जन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए गलती कर बैठे राहुल गांधी

    मालूम हो कि भारतीय वायुसेना के मार्शल अर्जन सिंह का शनिवार को निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे औऱ लंबे वक्त से बीमार थे। अर्जन सिंह को दिल का दौरा पड़ने के बाद सेना अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। शनिवार शाम 7.47 बजे उनका निधन हो गया।

    पीएम ने भी अर्जन सिंह के निधन ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की

    देश के इस सबसे बड़े सिपाही के निधन के बाद देश भर में शोक की लहर है और हर क्षेत्र की हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़ी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अर्जन सिंह के निधन ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+