राहुल गांधी से दिल्ली में ऑटो वाले ने कहा- हमें भाजपा से बचा लो, जिंदगी तबाह हो गई है

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी ने रविवार शाम में अपना पहला इंटरव्यू दिया। नेशनल हेराल्ड को दिए गए इस इंटरव्यू में राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस में बड़े बदलाव होंगे साथ ही पार्टी में नए और विश्वसनीय चेहरों को सामने लाया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि देश में इस समय नफरत का माहौल है। उन्होंने कहा, 'कल मैं दिल्ली में कहीं जा रहा था, एक ऑटो वाले ने मुझे हाथ हिलाया। उसने हाथ जोड़कर मुझसे कहा, राहुल जी आप हमें इन लोगों से बचा लो...इन लोगों ने हमारी जिंदगी तबाह कर दी। हमें 50 रुपए मिलते थे पहले, अब 25 मिलते हैं। तो यह हालत है देश की।'

बीजेपी ने देश के लोगों में बढ़ाई दुश्मनी

बीजेपी ने देश के लोगों में बढ़ाई दुश्मनी

राहुल गांधी ने इंटरव्यू में कहा, 'भाजपा ने समाज का बांट दिया है उन्होंने देश के लोगों के बीच दुश्मनी बढ़ा दी है। जबकि अगर कांग्रेस की बात की जाए तो हर समाज के लोग हमारे साथ खड़े हैं। गुजरात में ही देख लीजिए.. हर समाज के लोग हमारे साथ खड़े हैं। हार्दिक एक पटेल हैं, जिग्नेश एक दलित हैं और अल्पेश एक ओबीसी। सभी समुदाय कांग्रेस के मंच पर एकजुट हुए हैं। इस वक्त कांग्रेस की भूमिका देश के लोगों के बीच एक सेतु, एक पुल बनाने की है। में ऐसा संवाद शुरु करने की जरूरत है, जिसमें हम कह सकें कि हम सब भारतीय हैं। कोई वर्ग, जाति या धर्म नहीं, बल्कि भारतीयता हमारी पहली पहचान है।'

सरदार पटेल-नेहरू के बारे में झूठ बोलती है भाजपा

सरदार पटेल-नेहरू के बारे में झूठ बोलती है भाजपा

राहुल गांधी ने आगे कहा, 'मैंने गुजरात में काफी गहराई से महसूस किया कि कुछ ऐसी बातें फैलाई जा रही हैं, जो पूरी तरह झूठ हैं। मसलन यह झूठ फैलाया जा रहा है कि सरदार पटेल और जवाहर लाल नेहरू जी में नहीं बनती थी। ये सरासर झूठ है। जवाहर लाल नेहरू और सरदार पटेल गहरे दोस्त थे। दोनों ने साथ-साथ जेल में वक्त गुजारा है। कुछ मुद्दों पर दोनों में मतभेद होते थे, लेकिन वे दोस्त थे। और, सरदार पटेल जी के तो आरएसएस और संघ की उस विचारधारा के बारे में काफी कटु विचार थे, जिसको नरेंद्र मोदी जी अपनाते हैं। आरएसएस और बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ, उसे बदनाम करने के लिए एक संगठित प्रचार अभियान चलाया। यह एक संगठित और सोचा समझा प्रचार था, जो कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं, कांग्रेस के विचारों और कांग्रेस के अतीत के बारे में था।'

3 साल में भाजपा ने अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ी

3 साल में भाजपा ने अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ी

राहुल गांधी ने कहा, 'मैंने गुजरात में प्रचार के दौरान कहा था कि आज देश की मूल समस्या यह है कि हम देश के युवाओं के लिए पर्याप्त रोजगार पैदा नहीं कर पा रहे। इससे युवाओं में गुस्सा बढ़ रहा है। पिछले तीन वर्षों में इन्होंने देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी। नोटबंदी और गब्बर सिंह टैक्स यानी जीएसटी ने हकीकत में देश की अर्थव्यवस्था को पंगु बना दिया। छोटे और मझोले कारोबारों और उद्योगों पर टैक्स की भारी मार पड़ी है। ऐसे में देश के लोगों में एक गुस्से की भावना भर गई है। इसके लिए बुनियादी काम करने पड़ेंगे। इससे पहले कि यह समस्या और गंभीर हो और लोगों का गुस्सा फूटना शुरु हो, इस समस्या का समाधान करना पड़ेगा।'

राहुल गांधी बनाएंगे नई टीम

राहुल गांधी बनाएंगे नई टीम

राहुल गांधी ने आगे इंटरव्यू में कहा, 'कांग्रेस को अभी काफी काम करना है। बहुत से ऐसे नए लोग हैं, जिन्हें हमें आगे लाना होगा। कांग्रेस में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। कांग्रेस के पास ऐसी प्रतिभाएं हैं, हमें उनकी प्रतिभा का इस्तेमाल करना है। हम देश को कांग्रेस का असली चेहरा दिखाना चाहते हैं। आप देखेंगे आने वाले दिनों में यह सब। आप ऐसे लोगों को देखेंगे, जिन्हें देखकर आप उत्साहित हों, जिन्हें देखकर आप कह सकेंगे कि, हां देखो यह व्यक्ति आया है, मैं जिसके साथ जुड़ना चाहता हूं। मैं ऐसे ही लोगों के साथ जुड़ना चाहता हूं, जो सौम्य हैं, और मजबूत हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+