मन की बात कार्यक्रम को लेकर बोले राहुल गांधी- हिम्मत है तो करो जॉब की बात
मन की बात कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है।
नई दिल्ली। मन की बात कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर हिम्मत है को किसानों की बात, जॉब की बात करके दिखाओ। राहुल गांधी ने एक ट्वीट के जरिए कहा कि हिम्मत है तो करो #KisanKiBaat #JobKiBaat।

आपको बता दें कि कांग्रेस, केंद्र सरकार को किसानों, महंगाई और तेल की बढ़ती कीमतों के लिए पिछले कुछ दिनों से घेरती आई है।
शनिवार को भी राहुल गांधी ने महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश करते हुए ट्विटर पर लिखा था, 'क्या कोई ऐसी जगह है जहां रोजमर्रा की जरूरत का सामान मिलता हो और वहां जाकर आपको ऐसा न लगे कि सरकार आपको लूट रही है।?'
Recommended Video
गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने पीएम की कुर्सी संभालने के बाद आम जनता से संवाद करने के लिए मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत की थी। उनके इस प्रोग्राम को जनता का भारी समर्थन मिला था। पीएम मोदी प्रत्येक रविवार सुबह 11 बजे से रेडियो और टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम के जरिए जनता से बातचीत करते हैं।
चूंकि आज रविवार है इसलिए अब से कुछ ही देर में पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों से संवाद करेंगे। माना जा रहा है कि आज प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में पीएम कोरोना वायरस, किसानों और बच्चों की परीक्षाओं के संबंध में चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा पीएम कोरोना वायरस टीकाकरण को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications