कांग्रेस के मेनिफेस्टो में थाईलैंड की तस्वीर किसने डाली? BJP ने राहुल गांधी पर कसा तंज

Congress Manifesto: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को 48 पेज का घोषणा पत्र जारी किया। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया, राहुल, खड़गे और मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष पी चिदंबरम ने 5 न्याय और 25 गारंटी का ऐलान किया।

कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में युवा, महिला, मजदूर और किसान पर फोकस किया है। इन सभी वर्गों के लिए अलग-अलग तरह की स्कीम्स का वादा किया गया है। हालांकि कांग्रेस के इस मेनिफेस्टो पर बीजेपी प्रवक्ता ने तंज कसा है।

sudhanshu trivedi taunt congress

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में वाटर मैनेजमेंट पर एक तस्वीर है। यह तस्वीर न्यूयॉर्क के बफेलो नदी की है।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि कांग्रेस के मनेफिस्टो में एनवायरनमेंट क्लीनेस के तहत एक तस्वीर डाली गई। आपको जानकर ये आश्चर्य होगा कि ये जगह राहुल गांधी के पसंदीदा स्थान, थाईलैंड की है। कांग्रेस को पता करना चाहिए कि उन्हें ये तस्वीर कौन भेज रहा है? उनके घोषणापत्र में ये तस्वीरें किसने डाली हैं"

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हाल ही में सोशल मीडिया चेयरपर्सन ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट कौन संभाल रहा है। कम से कम पार्टी को तो पता होना चाहिए कि उनका घोषणापत्र कौन बना रहा है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ये कोई बड़ा मुद्दा नहीं है कि गलत तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन चिंता की बात यह है कि ये तस्वीरें विदेशी संस्थाओं की हैं। अब तक, वे विदेश जाकर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करते रहे हैं। लेकिन अब वे अपने लिए विदेशी तस्वीरें उधार ले रहे हैं।

बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में आई, तो भारत में एक सुई भी नहीं बनती थी। यह बिल्कुल झूठ है। सीवी रमन को 1930 में नोबेल पुरस्कार मिला। भारतीय विज्ञान संस्थान की स्थापना 1909 में हुई थी। लेकिन वे यह मानते रहेंगे कि सब कुछ नेहरू के बाद हुआ।

त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल के दौरान केंद्र या राज्य में अपने घोषणापत्र में किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+