लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी का पहला बड़ा कदम, कर्नाटक कांग्रेस वर्किंग कमेटी भंग

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक की कांग्रेस वर्किंग कमेटी को भंग कर दिया है। सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ही पद पर बने रहेंगे। कर्नाटक में कुछ ही घंटों के भीतर पार्टी आलाकमान की ओर से ये दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले मंगलवार शाम को विधायक रोशन बेग को कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था।

Karnataka congress committee dissolved, congress, karnataka, rahul gandhi, AICC, राहुल गांधी, कर्नाटक, कांग्रेस

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने बताया है कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया गया है। हालांकि दिनेश गुंडूराव केपीसीसी अध्यक्ष बने रहेंगे। नई कार्यकारिणी का जल्द ही गठन होगा। पार्टी को जिसमें काबिलियत दिखेगी, उसे पद दिया जाएगा। हमें आलाकमान के फैसले का इंतजार करना होगा। लोकसभा चुनाव में राज्य की 28 में से सिर्फ एक सीट पर जीत के बाद से ही कांग्रेस के भीतर पार्टी पदाधिकारियों को लेकर विरोध की बात सामने आ रही थी। जिसके बाद अब ये बड़ी कार्रवाई हुई है। जेडीएस के साथ गठबंधन कर लड़ी कांग्रेस चुनाव में बुरी तरह से हारी है। राज्य की 28 लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने 25 पर जीत हासिल की है।

कांग्रेस ने मंगलवार को ही विधायक रोशन बेग को पार्टी से निलंबित करने की कार्रवाई की थी। कर्नाटक में कांग्रेस के कद्दावर मु्स्लिम नेता माने जाने वाले बेग को कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित किया है। बेग को निलंबित करने का प्रस्ताव कर्नाटक राज्य इकाई ने प्रस्तुत किया था जिसे कमेटी ने मंजूरी दे दी। बेग ने लोकसभा चुनाव के नतीजे पर टिप्पणी करते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव को निशाने पर लेते हुए उन्हें 'फ्लॉप शो' कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+