VIDEO: जब साथी MP दीपेंद्र हुड्डा को बचाने के लिए दिल्ली पुलिस से भिड़ गए राहुल गांधी

नई दिल्ली, 08 अगस्त: मंहगाई के खिलाफ आज कांग्रेस ने राजधानी दिल्ली समेत देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विरोध में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कांग्रेस नेता राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे थे। तभी उन सभी को हिरासत में ले लिया गया। इससे पहले कांग्रेसी नेताओं और सुरक्षाबलों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई।

rahul gandhi congress protest deependra singh hooda delhi police viral video

कांग्रेसी नेता राहुल गांधी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वारयल हो रहे वीडियो में राहुल गांधी कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा को दिल्ली पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि, पुलिस के कुछ जवानों ने दीपेंद्र हुड्डा को पकड़ रखा है। वे उन्हें पुलिस वैन में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं राहुल गांधी दीपेंद्र हुड्डा की शर्ट पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। वे दीपेंद्र हुड्डा को पुलिस की गिरफ्त से निकालने की कोशिश करते हैं। राहुल गांधी पहले दीपेंद्र को अपनी ओर खींचने की कोशिश करते हैं, तो पुलिसकर्मी हुड्डा को दूसरी ओर खींचकर ले जाने लगते हैं। इसके बाद राहुल गांधी पुलिसकर्मियों के बीच में घुस जाते हैं। वह हुड्डा को वहां से निकालने की कोशिश करते हैं।

इस घटना का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

इस पर पुलिस उन्हें दबाने लगते हैं, जिस पर दीपेंद्र हुड्डा चिल्लाने लगते हैं। हुड्डा पुलिसकर्मियों से कहते हैं कि, वे गुडांगर्दी ना करें। इसके बाद कांग्रेस के अन्य नेता नारेबाजी शुरू कर देते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेकर न्यू पुलिस लाइंस किंग्सवे कैंप में रखा है।

इससे पहले महंगाई विरोधी प्रदर्शन से पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि चुनाव तो हिटलर ने भी जीता था। राहुल ने कहा, हिटलर ऐसा कैसे करता था? उसने जर्मनी की सभी संस्थाओं पर नियंत्रण कर लिया था...आप सारा सिस्टम मुझे दे दीजिए, फिर मैं दिखा दूंगा कि चुनाव कैसे जीते जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+