राहुल गांधी ने बिहार की प्रवासी पायल कुमार को दी सफलता की बधाई, केरल की यूनिवर्सिटी में किया है टॉप

नई दिल्ली। Rahul Gandhi Congratulate to Payal kumari कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस के मौके पर केरल की रहने वाली पायल कुमारी को उनकी कामयाबी के लिए बधाई दी। आपको बता दें कि मूल रूप से बिहार की रहने वाली पायल कुमारी ने महात्मा गांधी विश्वविद्यालय से बीए पुरातत्व में पहली रैंक हासिल की है।

Rahul gandhi

राहुल गांधी ने शेयर किया वीडियो

पायल कुमारी की इस कामयाबी के लिए राहुल गांधी ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें पायल के पिता प्रमोद कुमार नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्रमोद कुमार बता रहे हैं कि कैसे वो बिहार से केरल में आकर बसे और अपनी बच्ची की पढ़ाई के लिए मेहनत की। पायल की सफलता को लेकर राहुल गांधी ने कहा है कि इस बच्ची की उपलब्धि सराहनीय है, क्योंकि प्रवासियों को आमतौर पर मध्यम ही समझा जाता है। राहुल गांधी ने पायल कुमार को उनके भविष्य के शुभकामनाएं दी हैं।

2 दशक पहले बिहार से आए थे केरल

आपको बता दें कि बिहार से आकर केरल में बसे एक परिवार की बेटी पायल ने बीते अगस्त में महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी में टॉप किया था। एक समय था जब पायल के पिता के पास फीस भरने के लिए 3 हजार रुपए भी नहीं थे। पायल के पिता करीब 2 दशक पहले बिहार से आकर केरल में बस गए थे और तभी से वो अपने बच्चों को यहां पढ़ा-लिखा रहे हैं। उनका कहना है कि केरल में मैंने सुना था कि यहां का पढ़ाई बहुत अच्छा होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+