राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज, 'अगर समझते देश के मन की बात, ऐसे ना होते टीकाकरण के हालात'
राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज, 'अगर समझते देश के मन की बात, ऐसे ना होते टीकाकरण के हालात'
नई दिल्ली, 25 जुलाई: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने कहा है कि अग आप देश के मन की बात को समझते तो अभी जो कोरोना वैक्सीनेशव के हालत हैं, वो बेहतर होते। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, ''अगर समझते देश के मन की बात ऐसे ना होते टीकाकरण के हालात।" ट्वीट के साथ राहुल गांधी ने हैशटैग #WhereAreVaccines भी लगाया है। राहुल गांधी का ये ट्वीट मन की बात कार्यक्रम के फौरन बाद आया।
Recommended Video

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक 45 सेकेंड का ग्राफिक्स वीडियो भी ट्वीट किया है। वीडियो में अलग-अलग उन न्यूज रिपोर्ट की क्लिपिंग है, जहां-जहां देश में कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार कम है। कोरोना वैक्सीनेशन की कमी को लेकर राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधते रहते हैं।
अगर समझते देश के मन की बात
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 25, 2021
ऐसे ना होते टीकाकरण के हालात।#WhereAreVaccines pic.twitter.com/aRXf3UhWWU
राहुल गांधी ने बीते दिन शनिवार को केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा था कि सरकार ने वैक्सीनेशन पूरा करने के लिए एक टाइम फ्रेम इसलिए तय नहीं की, क्योंकि ये सरकार बिना रीढ़ की हड्डी की है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था, 'लोगों के जीवन का सवाल है और सरकार कोई समयसीमा नहीं मानती। ये रीढ़ की हड्डी नहीं होने की एक मिसाल है।'
राहुल गांधी ने ये ट्वीट उस वक्त किया था, जब केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि टीकाकरण अभियान पूरा करने की कोई समयसीमा तय नहीं है। राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी सरकार की गलत नीतियो और फैसलों की वजह से कोरोना की दूसरी लहर में करीब 50 लाख भारतीयों कि मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- Mann ki Baat Highlights: 15 अगस्त को ज्यादा से ज्यादा लोग गाएं राष्ट्रगान: PM मोदी












Click it and Unblock the Notifications