'ऑक्सीजन की कमी से मौत' पर सियासी घमासान जारी, राहुल गांधी बोले- सब याद रखा जाएगा
नई दिल्ली, जुलाई 22। 'ऑक्सीजन की कमी से मौत' को लेकर दिए गए केंद्र सरकार के बयान पर विपक्ष का हंगामा लगातार जारी है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को फिर से केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है, "सब याद रखा जाएगा"। राहुल गांधी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें ऑक्सीजन के कारण दिल्ली में हुई मौत की खबरें फ्लैश होती दिख रही हैं। साथ ही ऑक्सीजन में तड़पे मरीजों की तस्वीरें भी दिख रही हैं।
Recommended Video

बुधवार को भी राहुल गांधी ने किया था केंद्र पर हमला
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने इससे पहले बुधवार को भी एक ट्वीट के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, "सिर्फ़ ऑक्सीजन की ही कमी नहीं थी. संवेदनशीलता व सत्य की भारी कमी- तब भी थी, आज भी है।"राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी को 'बददिमाग राजकुमार' था। गिरिराज सिंह ने कहा था कि उनके पास दिमाग की कमी है।
सरकार के इस बयान पर मचा है घमासान
आपको बता दें कि ये सारा हंगामा राज्यसभा में केंद्र सरकार के द्वारा दिए गए एक बयान को लेकर हो रहा है। दरअसल, मंगलवार को राज्यसभा में केंद्र की तरफ से ये कहा गया था कि देश में ऑक्सीजन की कमी से होने वाली एक मौत का डाटा राज्यों ने नहीं दिया है। सरकार के इस बयान को लेकर सियासत शुरू हो गई है। विपक्ष ने केंद्र पर हमले करना शुरू कर दिया है। शिवसेना ने तो केंद्र सरकार पर मुकदमा तक दर्ज करने की बात कही थी।












Click it and Unblock the Notifications