'लगता है राहुल गांधी सुबह जल्दी नहीं उठ पाते', प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय बदलने पर भाजपा ने कसा तंज

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद बीजेपी-कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों ही पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी या हमले का कोई भी मौका छोड़ना नहीं चाहती हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को सुबह 10.15 बजे होनी थी लेकिन इसे कुछ घंटों के लिए टाल दिया गया, जिसपर अब बीजेपी ने तंज कसते हुए ट्वीट किया है।

Rahul Gandhi changes the time of Press Conference, BJP taunts

प्रेस कॉन्फ्रेंस का वक्त बदले जाने पर बीजेपी की तरफ से ट्वीट कर तंज कसा गया। बीजेपी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, 'लगता है राहुल गांधी सुबह जल्दी नहीं उठते, अच्छा है सुबह-सुबह झूठ फैलाने से बचना चाहिए।' बता दें कि राहुल गांधी की प्रेस वार्ता अब दोपहर एक बजे होनी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से कुछ मिनट पहले, कांग्रेस ने कहा कि मीडिया ब्रीफिंग को दोपहर 1 बजे तक के लिए टाल दिया गया है।

हालांकि कांग्रेस की तरफ से भी बीजेपी के इस ट्वीट का जवाब तुरंत ही आया। कांग्रेस नेता प्रणव झा ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए लिखा, 'डियर बीजेपी, राहुल गांधी ना केवल सुबह जगते हैं बल्कि वे सुबह 9.15 बजे से कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा भी ले रहे हैं। अगर आप को जानने में दिलचस्पी है तो इस बात पर भी चर्चा हो सकती है कि सांठगांठ करने वाले चौकीदारों पर किस तरह से मुकदमा चलाया जाए।

कांग्रेस की तरफ के एक और ट्वीट किया गया कि क्या पीएम मोदी भी कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। 'सुबह, दोपहर या रात, हमें खुशी होगी कि चोर चौकीदार प्रेस वार्ता करते हैं, अगर, ऐसा वे करते हैं।' बता दें कि राफेल डील में भ्रष्टाचार के आरोप कांग्रेस लगाती रही है और राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर घपलेबाजी का आरोप लगाते हुए कई दफा रैलियों में 'चौकीदार चोर है' के नारे भी लगवाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+