राहुल गांधी बोले, मैं गारंटी देता हूं कि पीएम मोदी डिबेट नहीं करेंगे, मैं किसी से भी चर्चा के लिए तैयार

राहुल गांधी ने कहा कि मैं 100 फीसदी किसी से भी डिबेट करने को तैयार हूं, मैं प्रधानमंत्री से भी बहस करने को तैयार हूं। लेकिन मैं प्रधानमंत्री को जानता हूं, वह मुझसे डिबेट नहीं करेंगे।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के दो पूर्व जजों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर कहा था कि लोकसभा चुनाव के दौरान मुद्दों पर आमने-सामने सार्वजनिक बहस करें। जजों की ओर से मिले न्योता पर राहुल गांधी ने कहा कि मैं किसी से भी डिबेट के लिए तैयार हूं।

rahul gandhi

गौर करने वाली बात है कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मदन बी लोकुर, हाई कोर्ट के पूर्व जज एपी शाह, वरिष्ठ पत्रकार एन राम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी को 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सार्वजनिक बहस के लिए आमंत्रित किया था।

इस निमंत्रण में कहा गया है कि दोनों ही पक्षों की ओर से सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप ही लोगों को सुनने को मिला है। लोगों को कोई सार्थक बहस नहीं सुनने को मिली है। डिजिटल मीडिया के दौर में लोगों के पास गलत सूचना, गलत बयानबाजी पहुंचती है। ऐसे में खुली बहस से लोगों को बेहतर विकल्प चुनने में मदद मिलेगी।

इससे पहले उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन का तूफान आ रहा है। भाजपा की सबसे बड़ी हार उत्तर प्रदेश में होने जा रही है। उत्तर प्रदेश में बदलाव होना है, हिंदुस्तान में बदलाव होना है। इसलिए जनता ने मन बना लिया है।

10 साल मोदी जी ने अंबानी-अडानी का नाम नहीं लिया। लेकिन जब कोई डर जाता है तो उन्ही लोगों का नाम लेता है जो सोचता है कि बचा पाएं।

इसीलिए नरेंद्र मोदी ने अपने दो मित्रों का नाम ले लिया कि भइया आकर मुझे बचाओ, इंडिया गठबंधन ने मुझे घेर लिया है, मैं हार रहा हूं, अडानी-अंबानी जी मुझे बचाओ। आप गारंटी लिखकर ले लो नरेंद्र हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री नहीं बनेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+