राहुल गांधी सो रहे हैं, यह राजनीति का हैंगओवर है या हार का

चुनाव प्रचार के दौरान बड़ी-बड़ी बातें करना, एंग्री यंग मैन स्टाइल में जनता के बीच जाना और सोमवार को बजट पर चर्चा के दौरान 'शेम-शेम' चिल्लाने वाले राहुल गांधी बुधवार को संसद में सोते हुए पकड़े गए।
Rahul Gandhi was napping in Parliament, says BJP - NDTV http://t.co/gbBtPUktNI pic.twitter.com/PUEJ9Js4lr
— NDTV (@ndtv) July 9, 2014 लोकसभा चुनावों के दौरान करारी हार का सामना करने वाली कांग्रेस पार्टी के लिए यह शायद किसी शर्मनाक पल से कम नहीं रहा होगा।
संसद में जिस समय महंगाई पर चर्चा की जा रही थी, उसी समय अचानक ही राहुल पहले तो आंख झुकाकर बैठे नजर आए और फिर वह धीरे से सोते हुए नजर आने लगते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीर तेजी से पॉपुलर हो गई।
ऐसे में जब न्यूज चैनलों और टीवी स्क्रीन पर राहुल गांधी की सोते और जम्हाई लेते हुए तस्वीरे डिस्प्ले होना शुरू हुईं तो बीजेपी के साथ ही साथ जनता को भी कांग्रेस पर निशाना साधने का एक और मौका मिल गया।
Rahul Gandhi was seen sleeping in Parliament during a debate on price rise. That's what the Congress was doing during their 10 yr rule.
— Shahnawaz Hussain (@ShahnawazBJP) July 9, 2014 इस बारे में जब कुछ कांग्रेसी नेताओं से पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि सभी इंसान हैं। भूख, प्यास और नींद पर किसी को तो कोई कंट्रोल नहीं रहता है। राहुल गांधी को हमेशा संसद में एक 'बैक बेंचर' युवा सांसद के तौर पर जाना जाता है और संसद में अटेंडें को लेकर उनका रिकॉर्ड भी बहुत ही खराब है।
इस पूरी घटनाक्रम के बाद सबका ध्यान पिछले दिनों कांग्रेस के कुछ नेताओं की ओर से आए उन बयानों पर गया है जिसके जरिए उन्होंने राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर निशाना साधा था। पहले मिलिंद देवड़ा, प्रिया दत्त और फिर दिग्विजय सिंह।
लोकसभा में सिर्फ 44 सीटें हासिल कर सदन में नेता विपक्ष के पद के लिए लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस के लिए शायद अब गंभीरता से सोचने वाली स्थिति आ गई है।












Click it and Unblock the Notifications