विराट कोहली के लिए राहुल गांधी का ट्वीट- इन नफरती लोगों को माफ करें, टीम को संभाले

नई दिल्ली, 2 नवंबर: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारतीय क्रिकेटर टीम के कप्तान विराट कोहली के प्रति अपना समर्थन जताया है। विराट कोहली को टी-20 क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हार के बाद सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है। विराट की पत्नी अनुष्का और बेटी को लेकर भी सोशल मीडिया पर भद्दी टिप्पणिया की गई हैं। जिसके बाद राहुल ने विराट को कहा है कि वो इन नफरती लोगों पर ध्यान ना दें।

kho

राहुल गांधी ने मंगलवार शाम किए एक ट्वीट में लिखा- प्रिय विराट, ये लोग नफरत से भरे हुए हैं क्योंकि कोई उन्हें प्यार नहीं देता। इन्हें माफ कर दीजिए। आप टीम पर अपना ध्यान लगाइए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इससे पहले गेंदबाद मोहम्मद शमी के प्रति भी अपना समर्थन जताया था। पाकिस्तान से हार के बाद बीते हफ्ते सोशल मीडिया पर शमी को मुसलमान होने के चलते निशाना बनाया गया था। इस पर राहुल ने ट्वीट करते हुए शमी को समर्थन दिया था। तब भी उन्होंने शमी को कहा था कि गंदी भाषा लिखने वाले लोगों को माफ कर दें उन्हें प्यार नहीं मिला और वो सिर्फ नफरत समझते हैं।

दो हार के बाद विराट को बनाया जा रहा निशाना

यूएई में चल रहे टी-20 वर्ल्‍ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम पहले पाकिस्तान और फिर न्यूजीलैंड से अपना मैच हार गई है। दोनों मैचों में टीम की एकतरफा हार और टूर्नामेंट के बाहर होने के खतरे के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से इतर जाकर उनके परिवार, धर्म वगैरह पर ओछी टिप्पणिया की हैं। शमी की धार्मिक पहचान को लेकर निशाना बनाया गया तो विराट कोहली के परिवार पर भद्दी टिप्पणियां की गई हैं। विराट और अनुष्का शर्मा की 9 महीने की बेटी को बलात्‍कार तक की धमकियां दी गईं हैं।

विराट कोहली की 9 महीने की बेटी को सोशल मीडिया पर रेप करने की धमकी दिए जाने के मामले में दिल्‍ली महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। आयोग ने इसे गंभीर बताते हुए दिल्ली पुलिस से इस पर की गई कार्रवाई के बारे में रिपोर्ट मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+