'देश को बदनाम करने की पुरानी आदत', EC पर राहुल गांधी के बयान पर मचा घमासान, बीजेपी ने खोला मोर्चा
Rahul Gandhi: विदेशी मंचों पर भारत के लोकतंत्र और संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए कोई नई बात नहीं है। अब एक बार फिर राहुल गांधी ने अमेरिका के बोस्टन में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए देश की चुनाव व्यवस्था को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के दौरान केवल दो घंटे में 65 लाख वोट जुड़ गए, जो "शारीरिक रूप से असंभव" है। उनके इस बयान के बाद सियासी हलकों में हलचल मच गई है।
भाजपा ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने सोमवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि राहुल गांधी का यह "पुराना शौक" है कि वो विदेश जाकर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल और उनकी मां सोनिया गांधी, जो खुद 50-50 हजार की जमानत पर हैं, देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

'देश को बदनाम करना आदत बन गई है'
इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, "यह राहुल गांधी की पुरानी आदत है कि वो विदेश जाकर भारत को बदनाम करते हैं।"
ये भी पढ़ें: भाजपा कैसे करती है राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव? कार्यकाल कितना होता है, क्या कहता है पार्टी का संविधान
'बेल पर हैं फिर भी देश की छवि बिगाड़ते हैं'
पात्रा ने राहुल और सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "जो लोग 50-50 हजार की जमानत पर बाहर हैं, वो अगर ये सोचते हैं कि विदेश जाकर देश की छवि को बिगाड़ सकते हैं तो वे बिल्कुल गलत हैं।"
#WATCH | On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's statement in Boston, US, and his involvement in the National Herald case, BJP MP Sambit Patra says, "This is Rahul Gandhi's old habit of insulting the country on foreign soil... He has been doing this for a long time... ED has mentioned… pic.twitter.com/7hQManhpl4
— ANI (@ANI) April 21, 2025
'चोर मचाए शोर' वाला हाल है कांग्रेस का
संबित पात्रा ने कांग्रेस द्वारा की जा रही प्रेस कॉन्फ्रेंस की तुलना "चोर मचाए शोर" से की। उन्होंने कहा, "आज से कांग्रेस के बड़े नेता देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे ताकि मां-बेटे को बचाया जा सके, जिनका नाम ED की चार्जशीट में है।"
संविधान द्वारा बनाई गई संस्थाओं के बारे में झूठ फैलाते हैं
अमेरिका के बोस्टन में लोकसभा नेता राहुल गांधी के बयान पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "यह बहुत दुखद है कि राहुल गांधी विदेश जाकर इस देश के संविधान द्वारा बनाई गई संस्थाओं के बारे में झूठ फैलाते हैं और इसे बदनाम करने की कोशिश करते हैं। वह लोकतंत्र पर सवाल उठाने की कोशिश करते हैं। मुझे लगता है कि बार-बार चुनाव हारने के बाद जो परिणाम उन्हें भुगतने पड़े हैं, उसके कारण वह ऐसी हरकतें कर रहे हैं।"
#WATCH | Mumbai: On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's statement in Boston, US, Maharashtra CM Devendra Fadnavis says "It is very sad that Rahul Gandhi goes abroad and spreads lies about the institutions created by the constitution of this country and tries to defame it. He tries to… https://t.co/jC1Fc2lsdN pic.twitter.com/496sa8R4zC
— ANI (@ANI) April 21, 2025
'भारत को गाली देने की यात्रा, इस बार विदेशी धरती पर'
अमेरिका के बोस्टन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर भाजपा नेता सीआर केसवन ने कहा, "राहुल गांधी, सैम पित्रोदा के साथ नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत पर बाहर हैं और जिन दोनों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है, वे अब एक और भारत बदनामी यात्रा पर निकल पड़े हैं - भारत को गाली देने की यात्रा, इस बार विदेशी धरती पर। राहुल गांधी ने एक बार फिर भारत की संवैधानिक संस्थाओं पर निंदनीय हमला किया है और उन्होंने भारत के लोकतंत्र को कमजोर करने का असफल प्रयास किया है। राहुल गांधी ने अमेरिका में चुनाव आयोग के बारे में ये बयान दिया है..."
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu | On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's statement in Boston, US, BJP leader CR Kesavan says, "Rahul Gandhi, along with Sam Pitroda, were out on bail in the National Herald case and both of them who have been charge sheeted are now embarking on another… pic.twitter.com/071idFUFZQ
— ANI (@ANI) April 21, 2025
जयवीर शेरगिल ने उड़ाया राहुल गांधी का मजाक!
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के अमेरिका के बोस्टन में दिए गए बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल कहते हैं, "राहुल गांधी ईसीएस (एंटाइटल्ड चाइल्ड सिंड्रोम) से पीड़ित लग रहे हैं। देश का अपमान करना और अपनी चुनावी विफलताओं को छिपाने के लिए भारतीय लोकतंत्र को दोष देना उनका पसंदीदा खेल बन गया है। उन्हें विदेशी धरती पर अपनी राजनीतिक कुंठा निकालने की लत लग गई है। वह संसद में मुश्किल से जाते हैं, कभी-कभार ही सवाल उठाते हैं और जंगल सफारी में अधिक सहज दिखते हैं। लेकिन जैसे ही वह विदेश जाते हैं, खासकर जब भारत पर दोष मढ़ने की बात आती है, तो वह पूरी तरह से आवेश में आ जाते हैं। क्यों? उन्होंने बोस्टन में दर्शकों को तेलंगाना, कर्नाटक और हिमाचल जैसे राज्यों में चुनाव आयोग की भूमिका के बारे में क्यों नहीं बताया, जहां कांग्रेस जीती थी?"
#WATCH | Delhi | On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's statement in Boston, US, BJP national spokesperson Jaiveer Shergill says, "Rahul Gandhi seems to be suffering from ECS - Entitled Child Syndrome. Insulting the nation and blaming Indian democracy to cover up his own electoral… pic.twitter.com/BzaDGqoZCe
— ANI (@ANI) April 21, 2025
चुनाव आयोग ने खारिज किए आरोप
वहीं, चुनाव आयोग के सूत्रों ने इन आरोपों को आधारहीन बताया है। आयोग का कहना है कि हाल ही में प्रकाशित विशेष पुनरीक्षण सूची में ऐसे किसी बदलाव को लेकर कोई औपचारिक अपील नहीं की गई थी।
ये भी पढ़ें: 'नफरत फैलाने का काम करती आई है बीजेपी', निशिकांत दुबे के बयान पर सियासत गरम, अखिलेश ने भाजपा को घेरा












Click it and Unblock the Notifications