अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमला: राहुल गांधी का ट्वीट- मासूमों के बलिदान से मोदी को व्यक्तिगत लाभ

नई दिल्ली। अमरनाथ आतंकी हमले के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक के बाद एक ट्वीट कर मोदी सरकार पर उनके कश्मीर नीतियों को लेकर सवाल उठाते हुए जोरदार हमला बोला हैं। राहुल गांधी ने कहा हैं कि देश के मासूमों के बलिदान से पीएम मोदी व्यक्तिगत लाभ पहुंचा हैं'।

मोदी की कश्मीर नीतियों से भारत को लगा बड़ा झटका : राहुल

यहां तक कि राहुल गांधी ने अपने एक ट्वीट में जम्मू-कश्मीर में बीजेपी-पीडीपी गठबंधन को भी नहीं छोड़ा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा हैं कि पीडीपी गठबंधन से मोदी को थोड़े समय के लिए राजनीति लाभ तो हुआ है लेकिन इससे देश को बड़े पैमाने पर कीमत चुकानी पड़ी है।
वहीं राहुल गांधी ने एक और ट्वीट में मोदी पर हमला बोलते हुए कहा हैं 'मोदी की नीतियों ने कश्मीर में आतंकवाद को जगह दी है। इससे भारतीय राजनीति को बड़ा झटका लगा है'। इसके अलावा राहुल गांधी ने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा हैं 'रणनीतिक नुकसान और मासूम भारतीयों के बलिदान से मोदी को व्यक्तिगत लाभ पहुंचा है'।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा 'मोदी की नीतियों से कश्मीर में आतंकवाद को मिल रही है जगह'

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में 10 जुलाई को अमरनाथ श्रद्धालुओं पर आतंकियों ने हमला कर दिया था, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+