राहुल गांधी बोले- मोदी जी जिस दिन खबर में नहीं रहते, उन्‍हें नींद नहीं आती

राहुल गांधी ने कहा कि चाहे कुछ भी हो मनमोहन सिंह देश के चुने हुए पीएम थे, वो हिंदुस्‍तान के पीएम थे। यह बात राहुल गांधी ने उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एक रैली में कही।

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भ्रष्‍टाचार को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर की गई टिप्‍पणी पर कांग्रेस के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जब मोदी जी ने मनमोहन जी के बारे में यह बात कही तो सिर्फ उन्‍होंने उनके बारे में नहीं कहा था, बल्कि देश के हर व्‍यक्ति के बारे में उन्‍होंने यह बात कही थी। राहुल गांधी ने कहा कि चाहे कुछ भी हो मनमोहन सिंह देश के चुने हुए पीएम थे, वो हिंदुस्‍तान के पीएम थे। यह बात राहुल गांधी ने उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एक रैली में कही।

राहुल गांधी बोले- मोदी जी जिस दिन खबर में नहीं रहते, उन्‍हें नींद आती

उन्‍होंने कहा कि शायद पहले पीएम है मोदी जी जो दूसरे प्रधानमंत्रियों के बारे मैं तमीज से नहीं बोल सकते, उनको सीखना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी में एक कमजोरी है। लगता है जिस दिन वो खबर में नहीं आते, उस दिन उन्‍हें नींद नहीं आती। राहुल गांधी ने कहा कि उत्‍तराखंड में भूकंप आया था और मोदी जी सिर्फ प्रचार पाने के लिए मजाक उड़ा रहे थे।

आपको बताते चलें कि बुधवार को राज्‍यसभा में राष्‍ट्रपति के अभिभाषण धन्‍यवाद देते के दौरान पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर टिप्‍पणी करते हुए कहा था कि बाथरूम में रेटकोट पहनकर नहाते हैं डॉक्‍टर मनमोहन सिंह। इस पर कांग्रेस ने सदन से वाकआउट कर दिया था और पीएम मोदी ने माफी की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+