तेलंगाना: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विक्रमार्क मल्लू को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया

हैदराबाद। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विक्रमार्क मल्लू को तेलंगाना में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। कांग्रेस विधायकों ने गुरुवार को हुई बैठक में सीएलपी नेता पर फैसला करने के लिए राहुल गांधी को अधिकृत करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद राहुल गांधी ने मल्लू को पद के लिए चुना है। 119 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 19 सदस्य होने के साथ, भट्टी को विपक्ष के नेता का पद भी मिलेगा।

Rahul Gandhi appointed Vikramarka Mallu as the Leader of Congress Legislature Party of Telangana

बता दें कि इससे पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति टीआरएस के सीनियर विधायक पी श्रीनिवास रेड्डी को शुक्रवार को सर्वसम्मति से राज्य विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। सदन के अस्थायी अध्यक्ष मुमताज अहमद खान ने रेड्डी को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। बता दें कि इस पद के लिए रेड्डी की ओर से ही एक मात्र नामांकन हुआ था। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के विधायक मल्लू भट्टी विक्रमार्क के अलावा एक अन्य के नाम का प्रस्ताव किया था। बता दें कि रेड्डी अब तक 6 बार विधायक रहे हैं।

रेड्डी राज्य में पिछली टीआरएस सरकार में कृषि मंत्री भी रह चुके हैं। राज्यपाल विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त सत्र को कल संबोधित करेंगे। बता दें कि तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी और प्रदेश के पार्टी मामलों के प्रभारी आरसी खूंटिया के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सर्व सत्यनारायण को रविवार को निलंबित कर दिया। सत्यनारायण पर आरोप है कि उन्होंने आपत्तिजनकर टिप्पणी के साथ एक महासचिव पर पानी की बोतल भी फेंकी।

यह भी पढ़ें- राजस्थान : खाप पंचायत ने हुक्का पानी बंद कर सिर पर रखवाए जूते, कोर्ट पहुंचा पीड़ित तो पंच हुए अंडरग्राउंड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+