Pegasus Spyware पर नया दावा- रिपोर्ट में राहुल गांधी-प्रशांत किशोर और अश्विनी वैष्णव का नाम भी शामिल

नई दिल्ली, 19 जुलाई: इजरायली कंपनी एनएसओ ग्रुप के 'पेगासस स्पाइवेयर' को लेकर हुए खुलासे के बाद देश की राजनीति गरमा गई है। द वायर की रिपोर्ट में जहां 300 लोगों की जासूसी की खबर सामने आई, जिनमें 40 पत्रकार भी शामिल थे। वहीं अब उन लोगों में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और केंद्र के दो मंत्रियों को नाम भी सामने आया है।

Recommended Video

      Pegasus Report: Rahul Gandhi, Prashant Kishor और दो मंत्रियों को भी बनाया गया निशाना |वनइंडिया हिंदी
      rahul gandhi

      कांग्रेस के राहुल गांधी, प्रशांत किशोर और केंद्र सरकार के नए आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव उन बड़े नामों में शामिल हैं, जिनका द वायर की नई रिपोर्ट में खुलासा किया गया है। द वायर की रिपोर्ट के मुताबिक राहुल गांधी द्वारा इस्तेमाल किए गए कम से कम दो मोबाइल फोन 300 सत्यापित भारतीय नंबरों में से थे, जिन्हें इजरायली एनएसओ समूह की ओर से संभावित टारगेट के रूप में लिस्टेड किया गया था।

      इसके अलावा तीन बड़े विपक्ष पार्टी के नेता, मोदी सरकार में दो केंद्रीय मंत्री, सुरक्षा एजेंसियों के मौजूदा और पूर्व प्रमुख और अधिकारी, बिजनेमैन भी शामिल हैं। द वायर में छिपी खबर के अनुसार साल 2019 के आम चुनाव से पहले और उसके बाद राहुल गांधी के दो नंबर को इस लिस्ट में डाला गया था।

      पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को भी निशाना बनाया गया। वहीं केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का नाम भी इस लिस्ट में सबसे चौकाने वाला हैं, जिन्हें हाल ही में कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल में शामिल किया था। रिपोर्ट के मुताबिक अश्विनी वैष्णव को उस वक्त टारगेट बनाया गया था, जब साल 2018-19 में वो सांसद थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+