राहुल ने बताया मोदी ने कब-कब लिए पैसे, भाषण की दस बड़ी बातें

राहुल गांधी ने आज गुजरात से अपनी रैली में पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

महसाना। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज गुजरात के मेहसाणा में रैली को संबोधित किया। रैली में राहुल के निशाने पर ज्यादातर वक्त पीएम मोदी रहे। एक तरफ उन्होंने नोटबंदी को लेकर पीएम को घेरा तो वहीं कई बड़े पूंजीपतियों से उनके रिश्तों पर भी सवाल किए।

rahul

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने महसाना में करीब आधे घंटे तक रैली को संबोधित किया। इस दौरान वो मौजूद जनसमूह से भी बीच-बीच में सवाल करते रहे और जवाब भी लेते रहे। राहुल के भाषण की दस मुख्य बातें हम आपको बता रहे हैं।

1. उत्तर प्रदेश के अमेठी से सांसद राहुल गांधी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई फैसला लेगी तो कांग्रेस उसे समर्थन देगी।

2. विमुद्रीकरण का फैसला, ना तो कालेधन के खिलाफ है ना ही भ्रष्टाचार के खिलाफ। नोटबंदी का फैसला 99 फीसदी ईमानदार लोगों के खिलाफ है। मोदी जी ने हिन्दुस्तान के गरीब और कमजोर लोगों पर फायर बॉम्बिंग कर दी है।

3. बीते ढाई साल में 1 फीसदी अमीर लोगों के हाथ में हिन्दुस्तान का 60 फीसदी धन दे दिया गया है। ये 1 फीसदी वही लोग है, जो नरेंद्र मोदी जी के साथ हवाई जहाज में उड़ते हैं।

4 पटेल आरक्षण के मुद्दे पर हुए आंदोलन के दौरान हुई हिंसा पर राहुल ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके चल रहे पाटीदार आंदोलन पर नरेंद्र मोदी की सरकार ने गोलियां चलवाई।

5. राहुल ने पूछा कि मोदी सरकार ने विजय माल्या जैसे चोर का 12,00 करोड़ रुपया क्यों माफ किया?

6.हमने किसानों का 70 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया था, लेकिन पिछले ढाई सालों में मोदी ने 15 उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया।

7. कैशलेस व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए राहुल ने कहा कि गरीबों की जिंदगी कैशलेस नहीं चलती। पिछले 60 साल में देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी इस वक्त है।

8. राहुल ने कहा कि नोटबंदी का लक्ष्य है- गरीबों से पैसा खींचो, अमीरों को पैसा सींचो। उन्होंने कहा कि नोटबंदी नोट की जमाबंदी है।

9. राहुल ने कहा कि सहारा पर छापे के बाद 6 महीने में 9 बार पीएम मोदी को पैसे दिए थे, लेकिन इसकी कोई जांच नहीं की गई? राहुल ने कहा ऐसे ही बिड़ला के रिकॉर्ड में साफ लिखा है 25 करोड़ रुपए गुजरात के सीएम मोदी को। इसमें से 12 करोड़ के आगे क्वेश्चन मार्क लगा है। इसका क्या मतलब है?

10. राहुल ने पीएम पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा किआयकर विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक ढाई करोड़ रुपए 30 अक्टूबर 2013 को, 5 करोड़ 12 नवंबर 2013 को, ढाई करोड़ 27 नवंर 2013 को, 5 करोड़ 29 नवबंर 2013 को दिए गए। 5 करोड़ 6 दिसंबर 2013 को, 5 करोड़ 19 दिसंबर को, 5 करोड़ 13 जनवरी 2014 को , 5 करोड़ 28 जनवरी 2014 को और 5 करोड़ 22 फरवरी 2014 को पीएम मोदी को मिला था। राहुल ने पूछा कि पीएम पर आरोपों का जवाब कौन देगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+