VIDEO: भारी बारिश में जनसभा को संबोधित करते दिखे राहुल गांधी, कांग्रेस बोली- कोई बहाना नहीं,केवल जुनून
मैसूर, 02 अक्टूबर: 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान एनसीपी चीफ शरद पवार ने सतारा में भारी बारिश के बीच एक चुनावी रैली को संबोधित किया था। उनके इस उग्र भाषण ने हर किसी का ध्यान खींचा था। 79 वर्षीय पवार ने यह कहते हुए छतरी देने से इनकार कर दिया था, वरुण राजा (हिंदू पौराणिक कथाओं में वर्षा देवता) ने राकांपा को आशीर्वाद दिया है। अब ऐसा ही नजारा कर्नाटक में देखने को मिला।
Recommended Video

तीन साल बाद कर्नाटक में ऐसा ही सीन देखने को मिला। भारत जोड़ों यात्रा के दौरान आज मैसूर में मूसलाधार बारिश का सामना करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रैली को संबोधित किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने राहुल गांधी का वीडियो भी शेयर किया है। इसके बाद बारिश के बीच ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। बारिश के बीच राहुल गांधी के भाषण का वीडियो कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
जयराम रमेश ने लिखा, गांधी जयंती की शाम मैसूर में मूसलाधार बारिश के बावजूद राहुल गांधी ने लोगों की भारी भीड़ को संबोधित किया। यह एक स्पष्ट घोषणा थी कि भारत जोड़ो यात्रा को, नफरत के खिलाफ देश को एकजुट करने, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ बोलने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।
राहुल गांधी ने मैसूर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, गर्मी, तूफान, बारिश या ठंड, किसी से भी ये यात्रा नहीं रुकने वाली। इस नदी में आपको नफरत या हिंसा नहीं दिखेगी, सिर्फ प्यार और भाईचारा नज़र आएगा। आप जानते हैं कि कर्नाटक में बीजेपी की सरकार क्या कर रही है। बीजेपी और मुख्यमंत्री ने करप्शन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वह हर चीज में 40 फीसदी कमीशन लेते हैं।
कांग्रेस पार्टी के ट्विटर हैंडल से भी राहुल के इस वीडियो को शेयर किया गया है। जिसमें लिखा गया है कोई बहाना नहीं। केवल जुनून। भारत जोड़ो यात्रा को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने से कोई बाधा नहीं रोक सकती है।
-
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications