2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का बड़ा दांव, दिल्ली में करेंगे OBC सम्मेलन

नई दिल्ली: कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस विपक्षी दलों के साथ गठबंधन पर फोकस कर रही है ताकि बीजेपी को कमजोर किया जाए और चुनावों में उसे मात दी जाए। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस जातीय समीकरणों को ठीक करने के लिए सोशल इंजीनियरिंग का सहारा भी ले रही है और इसी क्रम को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली में आगे बढ़ाने जा रहे हैं।

दिल्‍ली में ओबीसी सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे

दिल्‍ली में ओबीसी सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे

राहुल गांधी सोमवार को दिल्‍ली के तालकटोरा स्‍टेडियम में ओबीसी सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे। इस आयोजन को कांग्रेस के ओबीसी समुदाय में अपना आधार बढ़ाने के तौर पर भी देखा जा रहा है। इस ओबीसी सम्मेलन में देश भर से ओबीसी समुदाय के लोगों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। ओबीसी समुदाय की राजनीतिक और सामाजिक आकांक्षाओं पर राहुल गांधी बात कर सकते हैं। वहीं इस समुदाय को लेकर कांग्रेस अपनी नीतियों पर भी बात करेगी।

मंदसौर में किसान आंदोलन के बीच जनसभा इसी का हिस्सा थी

मंदसौर में किसान आंदोलन के बीच जनसभा इसी का हिस्सा थी

2019 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस इस प्रकार के आयोजनों के जरिए वोट बैंक साधने की कोशिश कर रही है। मंदसौर में किसान आंदोलन के बीच जनसभा इसी का हिस्सा थी। इसके पहले भी 23 अप्रैल को दलित समाज के एक सम्मेलन को राहुल गांधी ने संबोधित किया था और मोदी सरकार पर हमले किए थे।

सोशल इंजीनियरिंग का ले रही सहारा

सोशल इंजीनियरिंग का ले रही सहारा

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस बीजेपी को सोशल इंजीनियरिंग के जरिए घेरने की कोशिश कर रही है। ये देखना दिलचस्प होगा कि इसका कितना प्रभाव पड़ेगा लेकिन 2014 चुनावों की तरह आगामी चुनाव में कांग्रेस कोई कमी नहीं रखना चाहती है। इसी को देखते हुए कांग्रेस ने सोशल इंजीनियरिंग पर खासा ध्यान दिया है और इसी के जरिए बीजेपी को मात देने के लिए समीकरण बनाए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+