Rahul Gandhi Adani पर फिर से आक्रामक, पूछा- शेल कंपनी में 20 हजार करोड़ का निवेश किसने किया

राहुल गांधी ने गौतम अडानी पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने अरबपति उद्योगपति के 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश पर सवाल खड़े किए हैं।

Rahul Gandhi Adani

केरल की वायनाड सीट से कांग्रेस के पूर्व लोक सभा सांसद राहुल गांधी ने अरबपति उद्योगपति गौतम अडानी के निवेश पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूछा है कि अडानी की शेल कंपनियां हैं और उन कंपनियों में किसी ने 20,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। पूर्व कांग्रेस सांसद ने सवाल किया है कि यह पैसा किसने दिया। राहुल को दो साल की जेल की सजा हुई है।

बता दें कि राहुल के अलावा कांग्रेस पार्टी भी अडानी के मुद्दे पर लगातार मुखर है। कांग्रेस पार्टी और इसके बड़-बड़े नेता सोशल मीडिया हैंडल पर सवाल करने के इनोवेटिव तरीके अपनाते देखे जा सकते हैं। अडानी को सरकार से जोड़ने के लिए सोशल मीडिया पर मोदानी नाम भी वायरल किया जा रहा है। विपक्ष के आरोप हैं कि सरकार का संरक्षण पाने के बाद अरबपति गौतम अडानी की संपत्ति में बेतहाशा इजाफा हुआ है। हालांकि, हुरुन की लिस्ट के अनुसार, हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी की संपत्ति में भारी गिरावट के कारण वे दुनिया के अमीरों की सूची में 23वें नंबर पर खिसक चुके हैं।

बता दें कि गौतम अडानी और इनके समूह की निवेश गतिविधियों के बारे में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद शेयर बाजार में भूचाल आ गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने भी भारत के शेयर बाजार नियामक- SEBI और केंद्र सरकार की निगरानी प्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। इसी संदर्भ में राहुल गांधी का दावा है कि अडानी की कई शेल कंपनियां हैं, जिनमें निवेश किया जा रहा है। उन्होंने 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश पर सवाल खड़ा कर पैसे के श्रोत की जानकारी मांगी है।

Recommended Video

      Rahul Gandhi ने Press Conference में PM Modi और BJP को सुना दी खरी-खरी | वनइंडिया हिंदी #shorts

      गौरतलब है कि राहुल गांधी पहले भी आक्रामक तेवर दिखाते रहे हैं। राहुल ने लोक सभा में अपने भाषण के दौरान भी अडानी और केंद्र सरकार की करीबी को लेकर सवाल खड़े किए थे। इसके अलावा उन्होंने लंदन दौरे के दौरान इंटरव्यू में भारत के लोकतंत्र को लेकर बयान दिया। इसी बयान के आधार पर बीजेपी राहुल से माफी मांगने की डिमांड कर रही है। कांग्रेस और राहुल का कहना है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा, जिसके लिए माफी मांगनी पड़े। बकौल राहुल गांधी, उनकी आवाज दबाने की कोशिशों के तहत बीजेपी के इशारे पर तमाम एक्शन लिए जा रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+