राफेल पर राहुल गांधी का हमला- 'मोदी जी आपको शर्म आनी चाहिए, आपने देश की आत्मा से विश्वासघात किया'
Recommended Video

नई दिल्ली। राफेल डील को लेकर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के खुलासे के बाद भारत की राजनीति में भूचाल मचा हुआ है। पिछले कई महीनों से राफेल को मुद्दे को उठा रही कांग्रेस पार्टी पूर्व राष्टट्रपति के बयान के बाद से पीएम मोदी पर हमलावर हो गई है। पीएम मोदी ने अनिल अंबानी के साथ मिलकर सुरक्षा बलों पर एक लाख 30 हजार करोड़ रुपये का सर्जिकल स्ट्राइक किया है। बता दें कि, फ्रांसीसी मीडिया के मुताबिक ओलांद ने कथित तौर पर कहा है कि भारत सरकार ने राफेल विमान सौदे में फ्रांस की विमान बनाने वाली कंपनी डास्सो एविएशन के ऑफसेट साझेदार के तौर पर रिलायंस डिफेंस का नाम प्रस्तावित किया था और ऐसे में फ्रांस के पास कोई विकल्प नहीं था।
आपने देश की आत्मा से विश्वासघात किया
शनिवार को राफेल डील पर राहुल गांधी ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति अनिल अंबानी ने मिलकर से सुरक्षा बलों पर एक लाख 30 हजार करोड़ रुपये का सर्जिकल स्ट्राइक किया। प्रधानमंत्री मोदी आपने हमारे शहीद सैनिकों के खून का अपमान किया है। आपको शर्म आनी चाहिए, आपने भारत की आत्मा से विश्वासघात किया। राफेल डील को लेकर कांग्रेस शनिवार शाम 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि परदों के पीछे अब भ्रष्टाचार की सच्चाई नहीं छुप सकती। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई खुलासे किए जाएंगे।

दिवालिया अनिल अंबानी को अरबों डॉलर का सौदा दिलवाया
इससे पहले कल शाम को इस खुलासे के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि, 'पीएम मोदी राफेल डील मामले में व्यक्तिगत रूप से दरवाजे के पीछे से शामिल थें। उन्होनें देश के साथ विश्वासघात किया और सैनिकों के लहू का अपमान किया है। राहुल गांधी ने फ्रांस्वा ओलांद को धन्यवाद देते हुए लिखा कि 'अब हमें पता चला कि उन्होंने (मोदी) दिवालिया अनिल अंबानी को अरबों डॉलर का सौदा दिलवाया।'
झूठ बोलने वाली सरकार को हम कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं?
बीजेपी के बागी नेता यशवंत सिन्हा ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, झूठ बोलने वाली सरकार को हम कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं? दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी किया पीएम मोदी से सवाल किए हैं। केजरीवाल ने कहा कि, प्रधान मंत्री जी सच बोलिए। देश सच जानना चाहता है। पूरा सच। रोज़ भारत सरकार के बयान झूठे साबित हो रहे हैं। लोगों को अब यक़ीन होने लगा है कि कुछ बहुत ही बड़ी गड़बड़ हुई है, वरना भारत सरकार रोज़ एक के बाद एक झूठ क्यों बोलेगी?
-
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Jewar Noida Airport LIVE: यह जनता की अमानत- पीएम मोदी -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List












Click it and Unblock the Notifications