राहुल गांधी ने फिर कसा पीएम मोदी पर तंज, कब होगी राष्ट्र रक्षा और सुरक्षा की बात?

नई दिल्ली- कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला लगातार जारी है। आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो पर प्रसारित होने वाले उनके मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' से पहले राहुल गांधी ने एकबार फिर पूर्वी लद्दाख में चीन से जारी टकराव को लेकर मोदी सरकार पर हमला किया। उन्होंने 'मन की बात' कार्यक्रम का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इस कार्यक्रम के शुरू होने से पहले यह पूछा की राष्ट्र की रक्षा और सुरक्षा पर बात कब होगी।

Recommended Video

    Rahul Gandhi का PM Narendra Modi पर तंज- कब होगी राष्ट्र रक्षा और सुरक्षा की बात? | वनइंडिया हिंदी
    Rahul did this tweet before Mann Ki Baat,when will there be talk of national defense and security?

    पीएम मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे प्रसारित होता है। यह सिलसिला बीच में पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ एपिसोड छोड़कर साल 2014 से बिना रुके चल रहा है। आज जब पीएम मोदी के कार्यक्रम का प्रसारण होने वाला था, उससे ठीक 14 मिनट पहले सुबह के 10 बजकर 46 मिनट पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने एक ट्वीट किया, "कब होगी राष्ट्र रक्षा और सुरक्षा की बात?" राहुल ने ज्यादा विस्तार से तो कुछ नहीं बताया, लेकिन जाहिर है कि उन्होंने पीएम मोदी के कार्यक्रम पर ही तंज कसा है। राहुल का ये ट्वीट तब आया है जब उनकी पार्टी की सहयोगी पार्टी एनसीपी के सुप्रीमो शरद पवार बिना नाम लिए उनकी ओर इशारा करके कह चुके हैं कि देश की सुरक्षा के मसले पर राजनीति करना सही नहीं है। पवार इससे पहले उनकी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूदगी में सर्वदलीय बैठक में भी उनकी इस तरह की टिप्पणियों के प्रति आगाह कर चुके हैं कि इन मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

    हालांकि, राहुल के ट्वीट के बाद आए पीएम के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने लद्दाख की स्थिति पर भी बात की है और बिना ज्यादा विस्तार में गए दुश्मनों को भारत का इरादा भी जता दिया है। पीएम मोदी ने कहा है, "लद्दाख में भारत की भूमि पर, आंख उठाकर देखने वालों को, करारा जवाब मिला है। भारत, मित्रता निभाना जानता है, तो आंख-में-आंख डालकर देखना और उचित जवाब देना भी जानता है। हमारे वीर सैनिकों ने दिखा दिया है, कि वो कभी भी मां भारती के गौरव पर आंच नहीं आने देंगे।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+