AAP कार्यकर्ता पर हमला: थोड़ी देर में गुजरात पहुंचेंगे राघव चड्ढा, बोले- गुंडागर्दी की राजनीति पर उतर आई BJP
गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता पर हमले को लेकर राजनीति गरमा गई है। आम आदमी पार्टी ने इसको लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। आप सांसद राघव चड्ढा कुछ ही देर में गुजरात पहुंचने वाले हैं।
सूरत, 31 अगस्त: गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता पर हमले को लेकर राजनीति गरमा गई है। आम आदमी पार्टी ने इसको लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। आप सांसद राघव चड्ढा कुछ ही देर में गुजरात पहुंचने वाले हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी के तेजी से बढ़ते कदम देख भाजपा अब गुंडागर्दी की राजनीति पर उतर गई है। हमारे नेता मनोज सोरथिया पर मंगलवार को भाजपा के गुंडों ने बेरहमी से हमला किया।

यह भी पढ़ें- पंजाब में मिली ड्रग्स आई थी गुजरात के रास्ते, केजरीवाल ने पूछा- इस धंधे का मालिक कौन?












Click it and Unblock the Notifications