Rafale Deal: राहुल गांधी ने फिर कसा मोदी सरकार पर तंज, कहा-'सच कभी खामोश नहीं रह सकता'

नई दिल्ली, 05 जुलाई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर 'राफेल' सौदे को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसा है। वो लगातार इस मामले में Tweet कर रहे हैं। उन्होंने सोमवार को अपने Tweet में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राफेल डील, मोदी सरकार और अंबानी का नाम लिया गया है। ये वीडियो एक टीवी चैनल का है। जिसको शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा है कि 'सच कभी भी खामोश नहीं रह सकता, 'मोडिया' के विपरीत। #राफेल घोटाला'

Recommended Video

    Rafale Deal: Rahul Gandhi ने फिर Modi Govt पर साधा निशाना, अब कही ये बात | वनंडिया हिंदी
    Rafale Deal:-सच कभी खामोश नहीं रह सकता

    इससे पहले भी राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक पोल के जरिए लोगों से पूछा था कि आखिर JPC जांच के लिए मोदी सरकार तैयार क्यों नहीं है? राहुल गांधी ने इस पोल में 4 विकल्प भी दिए थे।
    जो कि निम्नलिखिति थे

    • अपराधबोध-guilt conscience
    • मित्रों को भी बचाना है
    • JPC को RS सीट नहीं चाहिए
    • ये सभी विकल्प सही हैं।

    जिसमें सबसे ज्यादा लोगों ने चौथे विकल्प ( 63.2%) को चुना है।

    Rafale Deal:-सच कभी खामोश नहीं रह सकता

    'राफेल' डील को लेकर हंगामा

    आपको बता दें कि राहुल गांधी के ये ट्वीट फ्रांस के द्वारा 59 हजार करोड़ रुपए के इस सौदे में कथित घोटाले की न्यायिक जांच के आदेश देने के बाद आया है। फ्रांस की सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जज की भी नियुक्ति की है। जिसके बाद राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार पर तंज कस रही है। कांग्रेस का कहना है कि दस्तावेजों से पता चलता है कि बिचौलियों को करोड़ों रुपए मिले हैं। पार्टी लगातार इस मसले पर पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल खड़े कर रही है।

    अरुण शौरी और यसवंत सिन्हा ने भी खड़े किए हैं सवाल

    वैसे आपको बता दें कि राफेल डील को लेकर केवल कांग्रेस ही नहीं बल्कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे अरुण शौरी और यसवंत सिन्हा जैसे नेता भी सवाल कर रहे हैं। दरअसल सवाल पुरानी डील और नई डील को लेकर है। केंद्र की मोदी सरकार ने फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन से 36 राफेल विमान खरीदने के लिए 23 सितंबर 2016 को 59,000 करोड़ के सौदे पर हस्ताक्षर किए थे, जिस पर कांग्रेस का आरोप है कि इस सौदे में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई है, मोदी सरकार ने अपने मित्रों को इस डील से फायदा उठाया है और इसकी जांच होनी चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+